विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

VIDEO: तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, बच्चों को आई चोट; वाहन मालिकों ने किया समझौता

मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चों को हल्की चोटें आईं. हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वैन और बस मालिकों ने आपसी समझौता कर लिया.

VIDEO: तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, बच्चों को आई चोट; वाहन मालिकों ने किया समझौता

CCTV Viral Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. बच्चों से भरी स्कूल वैन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा के पहले बस की रफ्तार पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. राहत की बात यह रही कि ज्यादातर बच्चे सुरक्षित हैं, जबकि दो बच्चों को हल्की चोटें आईं. वाहन मालिकों ने समझौता कर लिया, जिसके चलते कोई भी पार्टी शिकायत दर्ज करने थाने नहीं पहुंची. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के मुताबिक, अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास विंध्यावैली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी. इसी दौरान रीवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तीव्र थी कि वैन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

टक्कर के बाद वैन में मौजूद बच्चे घबरा गए, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. दो बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि बाकी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और बच्चों को वैन से निकालकर संभाला.

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा?

हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में बस की तेज रफ्तार और वैन से टक्कर का साफ दृश्य दिखाई देता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, और लोग बस चालक की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं.

मामले की जांच कर रही पुलिस 

अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के अनुसार, घटना की जानकारी उन्हें अन्य माध्यमों से मिली. बस मालिक और वैन मालिक ने आपस में समझौता कर लिया, इसलिए वे औपचारिक शिकायत दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे. पुलिस ने बताया कि दो बच्चों को हल्की चोटें आई थीं और मामले की जांच जारी है. हादसे के तुरंत बाद स्थल पर भीड़ जमा हो गई. कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बाद में दोनों वाहन थाने ले जाए गए और ट्रैफिक सामान्य हो गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com