विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

शिक्षा का नया सत्र शुरू...पर यहां क्यों नहीं खुले ताले? आयुक्त ने भेजी टीम, अब जांच रिपोर्ट का इंतजार

New session : मध्य प्रदेश में शिक्षा का नया सत्र शुरू हो चुका है. लेकिन कई जगह स्कूलों के ताले नहीं खुले हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया है शहडोल जिले से. NDTV की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की.

शिक्षा का नया सत्र शुरू...पर यहां क्यों नहीं खुले ताले? आयुक्त ने भेजी टीम, अब जांच रिपोर्ट का इंतजार

शहडोल जिला मुख्यालय में स्थित सरकारी स्कूलों में 11 बजे के बाद तक भी ताला भी नहीं खुला.विद्यालय के प्राथमिक और मिडिल भवन में ताला बंद रहा. शनिवार को NDTV की टीम ने जब शहडोल शहर के सरदार पटेल प्राथमिक और मिडिल स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल के दोनों भवन में ताला लगा हुआ था. शिक्षिकाएं भी देर से पहुंची लेकिन प्राथमिक और मिडिल  विद्यालय के भवन का ताला तक नहीं खोला गया.

विद्यालय भवन बंद रहा

विद्यालय में उस समय तक एक भी बच्चे नही आए थे. प्राइमरी में 3 और मिडिल में 4  शिक्षिका पदस्थ है और मिडिल में एक हेड मास्टर भी है. दोनों विद्यालय मिलाकर 57 छात्र दर्ज है. लेकिन एक  भी बच्चे स्कूल नही आ रहे. शिक्षिकाएं भी देर से स्कूल पहुंच रही है, और पहुंचने के बाद विद्यालय भवन बंद रहा. विद्यालय में एक भी छात्र पड़ने नही आए जिसके चलते ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में ही सरकारी स्कूल में शिक्षक कितने लापरवाह है और शिक्षा कि क्या स्थिति है.

NDTV की खबर के बाद अधिकारी सख्त

वहीं, इस मामले में आनंद राय सिन्हा (सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, शहडोल) का कहना है कि आपके द्वारा इस मामले को जब संज्ञान में लाया गया, तो तत्काल ही CAC को भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- CG Media Coverage Controversy: मीडिया के सामने झुकी सरकार! सरकारी अस्पताल में कवरेज के लिए जारी आदेश स्थगित

ये भी पढ़ें-  छतरपुर में दबंगों ने दलित शख्स को मारी गोली, फिर पत्नी को उठा ले गए किडनैपर; मचा हड़कंप


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com