विज्ञापन

सतना : पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, रेलवे में वेंडर था मृतक; GRP जांच में जुटी

Crime News: सतना रेलवे क्षेत्र में पुराने ऑयल डिपो परिसर में युवक की लाश मिलने से हड़कंप. GRP पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या के कारणों की पड़ताल जारी. पढ़िए पूरी खबर.

सतना : पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, रेलवे में वेंडर था मृतक; GRP जांच में जुटी
सतना में पेड़ से लटका मिला रेलवे वेंडर का शव, जांच जारी (फाइल फोटो)

Satna Crime News: मध्यप्रदेश के सतना शहर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे क्षेत्र के पुराने ऑयल डिपो परिसर में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला. मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान रेलवे में वेंडर का काम करने वाले युवक के रूप में हुई है. फिलहाल यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी सामने नहीं आ पाया है.

पुराने ऑयल डिपो परिसर में मिला शव

घटना सतना स्टेशन रोड स्थित रेलवे के पुराने ऑयल डिपो परिसर की है. बुधवार सुबह करीब 10 बजे आसपास के लोगों ने चिल्ला के पेड़ पर एक युवक को फांसी के फंदे से लटका देखा. यह दृश्य देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

Satna Crime News: रेलवे वेंडर आत्महत्या

Satna Crime News: रेलवे वेंडर आत्महत्या

जीआरपी पुलिस ने उतारवाया शव

सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल की जांच शुरू की. शव की तलाशी के दौरान मृतक की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन लगातार बज रहा था, जिससे उसकी पहचान करने में पुलिस को मदद मिली.

रेलवे में वेंडर का काम करता था मृतक

पुलिस जांच में मृतक की पहचान संजय चौहान (26) पिता उजागर लाल चौहान, निवासी रामनगर, जिला पन्ना के रूप में हुई है. बताया गया कि संजय रेलवे में वेंडर का काम करता था और सतना में रहकर ही अपनी रोजी-रोटी चला रहा था.

आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक समस्या से तो परेशान नहीं था.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी.

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना; पत्नी की दूसरी शादी की बात से युवक ने काटा गला, अब ऐसी है हालत

यह भी पढ़ें : Dharwad Suicide Case: पुलिस प्रताड़ना और रिश्वत मांगने के आरोप, BSc छात्र की मौत

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ में PM मोदी ने देखी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी; जानिए क्यों खास है ये वैदिक घड़ी

यह भी पढ़ें : नासिक TCS मामला: CDR से खुलासा, केस दर्ज होते ही निदा खान ने किए कई संदिग्ध फोन कॉल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close