विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

अचानक से आ धमकी मौत ! आराम कर रहे युवक के घर में घुसा ट्रक, इलाज में चली गई जान

Satna : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है. हालांकि घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है. पुलिस ने ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

अचानक से आ धमकी मौत ! आराम कर रहे युवक के घर में घुसा ट्रक, इलाज में चली गई जान
अचानक से आ धमकी मौत ! आराम कर रहे युवक के घर में घुसा ट्रक, इलाज में चली गई जान

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश के सतना जिले से हादसे की खबर है. जिले के रामपुर बघेलान में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया. इस हादसे में आज़ाद सिंह नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़  दिया. बता दें कि ये घटना रघुनाथपुर गांव की है. पुलिस के अनुसार हादसे की मुख्य वजह ट्रक की तेज रफ्तार है. संभवत: ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण ये दुर्घटना हुई.

इलाके में मची अफरा-तफरी

चश्मदीदों की मानें तो, ट्रक तेज गति में था और अचानक ड्राइवर का उस पर से नियंत्रण हट गया. ट्रक सीधे एक मकान में जा घुसा. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और पुलिस को इत्तिला दी.

ये भी पढ़ें : 

• जबलपुर में मजदूर की मौत, काम करते-करते टूट गई क्रेन, नीचे फंसने से हुआ हादसा

• Accident : दमोह में ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर 7 की दर्दनाक मौत

• खरगोन में बड़ा हादसा ! नहर में अचानक गिरी कार, 2 घंटे बाद लोगों की पड़ी नज़र 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है. हालांकि घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है. पुलिस ने ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com