ताइक्वांडो में MP की पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप खिलाड़ी बनी, ताशकंद से लौटीं अस्मि का जोरदार स्वागत

अस्मि भारती के आने पर सतना रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया और वहां से उनके घर तक रैली निकाली गई. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Asmi Bharti Taekwondo Player: सतना जिला पंचायत के सीईओ शैलेंद्र सिंह ने नवाचार करते हुए इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेलकर लौटी सतना की बेटी अस्मि भारती का भव्य स्वागत किया. उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अस्मि भारती रविवार को सतना लौटीं. अस्मि भारती मध्य प्रदेश की पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई. इस वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 50 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

घर तक निकाली गई रैली 

अस्मि भारती के आने पर सतना रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया और वहां से उनके घर तक रैली निकाली गई. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

Advertisement

Harsha Richhariya: महाकुंभ वायरल हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में लिया संन्यास, खुद का पिंडदान किया, नया नाम हर्षानंद गिरि

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने नवाचार की शुरुआत 

सीईओ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह एक नई परंपरा की शुरुआत है. जिला पंचायत की ओर से सतना के जो भी खिलाड़ी नेशनल या इंटरनेशनल स्तर पर खेलकर लौटेंगे, उनका इसी प्रकार भव्य स्वागत किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह नवाचार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. जिला प्रशासन की तरफ से अस्मि को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया.

1300 KM दूर मिली मोहब्बत: फेसबुक से शुरुआत, अयोध्या में शादी…UP-MP की 3 फीट की जोड़ी की कहानी

दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा