भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को पहली बार भोजशाला परिसर पहुंचे. यहां भोजशाला मंदिर में मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन कर सभी के मंगल व कल्याण की कामना की. उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि यह स्थान हमारी सनातन संस्कृति के स्वाभिमान का प्रतीक है. मां वाग्देवी का आशीर्वाद सदैव मध्य प्रदेश पर बना रहे.
इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में कोर्ट के फैसले की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय बदल चुका है. अब अदालतें मामले को लटकाने और भटकाने के बजाय अब समय पर फैसले देती है. इसके साथ ही उन्होंने धार के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं की. सीएम यादव ने ऐलान किया कि भोजशाला में मां सरस्वती लोग और भोज संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, राजा भोज से प्रेरणा लेकर प्रदेश भर में 6 हजार करोड़ का जल संरक्षण कार्यक्रम चल रहा है.
Bhojshala : महाकाल लोक की तरह भोजशाला में भी होगा सरस्वती लोक का निर्माण, सीएम यादव ने किया बड़ा ऐलान
Bhoajshala Development: भोजशाला मंदिर में मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन कर सभी के मंगल व कल्याण की कामना की. इसके साथ ही उन्होंने धार के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं की. सीएम यादव ने ऐलान किया कि भोजशाला में मां सरस्वती लोग और भोज संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा.
विज्ञापन
Read Time:
2 mins
महाकाल लोक की तरह भोजशाला में भी होगा सरस्वती लोग का निर्माण
@DrMohanYadav51
Topics mentioned in this article