विज्ञापन

पेयजल के लिए परेशान: संजय गांधी अस्पताल की 4 मंजिलों पर पानी नहीं, ग्राउंड फ्लोर से लाने को मजबूर मरीज के अटेंडर

Sanjay Gandhi Hospital Rewa: संजय गांधी अस्पताल में पीने के पानी की भारी समस्या है. यहां पांच मंजिल है, लेकिन मरीजों को पीने के लिए पानी सिर्फ एक मंजिल यानी ग्राउंड फ्लोर पर मिलती है. ऐसे में मरीजों के अटेंडर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

पेयजल के लिए परेशान: संजय गांधी अस्पताल की 4 मंजिलों पर पानी नहीं, ग्राउंड फ्लोर से लाने को मजबूर मरीज के अटेंडर

Sanjay Gandhi Hospital Rewa: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मरीजों के लिए पीने के पानी की भारी समस्या है. पानी केवल ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद है, जबकि अस्पताल में पांच मंजिल है... बाकी चार मंजिल पर पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं है. जिसके चलते पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के मरीज के अटेंडर पानी लेने ग्राउंड फ्लोर में पहुंच रहे हैं.

पीने के पानी के लिए भटकते बूढ़े-बुजुर्ग

बता दें कि संजय गांधी अस्पताल में 5000 से ज्यादा लोग रोज किसी न किसी वजह से पहुंचते हैं... कोई अपना इलाज कराने अपने परिजनों के साथ, तो कोई अपने परिजन को देखने. जिसके चलते छोटे बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े-बुजुर्गों को पीने के पानी के लिए भटकते आसानी से देखा जा सकता है.

भीषण गर्मी में परेशान होते मरीज

रीवा का संजय गांधी अस्पताल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है. अस्पताल की ओपीडी 2500 से 3000 के बीच प्रतिदिन की है और 1400 बिस्तर का अस्पताल है. इस तरीके से प्रतिदिन लगभग 5000 से ज्यादा लोगों की आवक जावक अस्पताल में होती है. इनके लिए इस भीषण गर्मी में जब टेंपरेचर 45 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है... लेकिन यहां केवल दो वाटर कूलर लगाए गए हैं. उसमें भी एक वाटर कूलर 1 दिन पहले ही लगा है. आसानी से कल्पना की जा सकती है, अस्पताल आने वाले लोगों उनके मरीजों को पानी के लिए कितना कष्ट उठाना पड़ रहा है.

सर्वाधिक परेशानी उन मरीजों के परिजनों को होती है जो अपने मरीज को लेकर अकेले आए हैं. उनके साथ समस्या है,वह मरीज की देखभाल करें या पानी लेने पांचवी मंदिर से नीचे का सफर तय करें. ठंडा पानी पानी पीने के लिए इस गर्मी में बेहद जरूरी है, जिसके चलते अपने मरीज को दूसरों के हवाले करके पानी लेने जा रहे हैं. कुछ लोग तो अपने छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को पानी लेने के लिए भेज रहे हैं.

ये भी पढ़ें: विवाह के बाद भोज न कराने पर दंपत्ति का सामाजिक बहिष्कार: कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, कल्याणी विवाह योजना से हुई थी शादी 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Board Result 2026: इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close