Sandalwood Theft: ग्वालियर जिले के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) अकादमी परिसर में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अकादमी कैंपस में लगे चंदन के तीन पेड़ों की टहनियां अज्ञात बदमाश काटकर ले गए. घटना का खुलासा तब हुआ जब अकादमी अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण के दौरान पेड़ों को क्षतिग्रस्त पाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए टेकनपुर पुलिस चौकी ने जांच के बाद डबरा सिटी थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस अब चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण संस्थान के परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
BSF अकादमी परिसर में हुई चोरी
सीमा सुरक्षा बल की प्रतिष्ठित टेकनपुर अकादमी के परिसर में अज्ञात बदमाशों ने चंदन के तीन पेड़ों की टहनियां काटकर चोरी कर लीं. चंदन की लकड़ी की बाजार में ऊंची कीमत होने के कारण ऐसे मामलों को गंभीर माना जाता है. जानकारी के अनुसार घटना 23 मई की बताई जा रही है, लेकिन इसका पता बाद में निरीक्षण के दौरान चला.

Sandalwood Theft: चंदन की चोरी, कटे हुए पेड़ का तना
निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा
अकादमी अधिकारियों द्वारा कैंपस का निरीक्षण किए जाने के दौरान चंदन के पेड़ों की टहनियां काटे जाने की जानकारी सामने आई. इसके बाद पूरे मामले की जांच कर पुलिस को सूचना दी गई. शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई.
कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
यह मामला सीमा सुरक्षा बल के कर्मचारी प्रदीप सिंह चौधरी के पुत्र कोमल सिंह चौधरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है. शिकायत में बताया गया कि बीएसएफ कैंपस के आरपी सेक्शन क्षेत्र में लगे चंदन के पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हुए उनकी टहनियां काटकर चोरी कर ली गईं.
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR
मामले की जांच के बाद टेकनपुर पुलिस चौकी ने डबरा सिटी थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है. पुलिस ने चोरी और वन संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि बीएसएफ कैंपस के भीतर लगे चंदन के तीन पेड़ों की टहनियां काटकर ले जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें : राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: सोनम की जमानत को चुनौती देगी मेघालय पुलिस, DGP बोले- जांच में कोई आंच नहीं
यह भी पढ़ें : कोरिया में पत्नी पर हैवानियत: मुंडन कर चेहरे पर पोती कालिख, जबरन पेशाब पिलाने का आरोप; पति गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : आदिवासी vs वनवासी; राष्ट्रपति मुर्मू के बयान से सियासी पारा चढ़ा, MP में BJP व कांग्रेस आमने-सामने, ये है मामला
यह भी पढ़ें : 10 लाख से अधिक गबन के आरोपों में घिरे अधिकारी को फिर मिली भिंड की जिम्मेदारी, विभागीय फैसले पर सवाल