Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची दूध के दाम भी बढ़े, एमपी में पड़ेगा असर

Milk Price Hike in Bhopal, MP: मध्य प्रदेश के प्रमुख सहकारी दुग्ध ब्रांड सांची ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. नई दरें 15 मई 2025 से लागू होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sanchi Milk Price: मध्य प्रदेश के प्रमुख सहकारी दुग्ध ब्रांड सांची (Sanchi Milk) ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. सांची दूध की नई दरें 15 मई से लागू हो जाएंगी. बता दें इससे पहले अमूल और मदर डेयरी भी दूध के दाम बढ़ा चुके हैं. इसके बाद ही सांची ने यह फैसला लिया है.

बता दें कि सांची ब्रांड का दूध मध्य प्रदेश में काफी प्रचलित है. अब दामों में बढ़ोतरी से लग रहा है कि राज्य में लोगों को अब महंगा दूध खरीदना पड़ेगा. नए रेट की बात करें तो सांची ने 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की है. कीमतें बढ़ने के बाद सांची ब्रांड का 35 रुपये में मिलने वाला आधा लीटर दूध का पैकेट 36 रुपये में, 70 रुपये वाला एक लीटर का पैकेट अब 72 रुपये में मिला करेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- देश का 'मिल्क कैपिटल' बनेगा एमपी, 50 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान