CM Transfer Pension To Benefisaries: गुरुवार को सागर जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लगभग 33 लाख हितग्राहियों के खातों में 600-600 रुपए ट्रांसफर किए. इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेला का शुभारंभ किया और वहां मौजूद को संबोधित किया.
ये भी पढ़ें-जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें
कृषि आधारित व्यापार गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रयास जारी
सीएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में परमात्मा ने ऋतुओं और मौसम के साथ मेलों का अद्भुत संबंध बनाया है. जब धान और सोयाबीन कटे तो दीवाली और गेहूं की फसल आने पर होली मनाई जाती है. उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में कृषि आधारित व्यापार गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं, जिससे किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी.
सरकार पशुपालन व दूध उत्पादन बढ़ाने को दे रही प्राथमिकता
किसानों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार पशुपालन और दूध उत्पादन बढ़ाने को प्राथमिकता दे रही है. जिसके लिए बजट 2026-27 में नई यशोदा योजना की शुरुआत की गई है. सीएम ने आगे कहा कि, अब हमारे स्कूलों में 8वीं तक के विद्यार्थियों को ट्रेटा पैक दूध निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें-ब्रिटिश सरकार से कर्ज वसूली नोटिस को लेकर चर्चा में आए सीहोर के रुठिया परिवार ने अब भारत सरकार से मांगा जवाब
ये भी पढ़ें-लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कुर्क हुआ PWD दफ्तर का 1-1 सामान, विभाग ने रोक रखा था कर्मचारी का 40 लाख रुपए वेतन
हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलती है 600 रुपए की आर्थिक सहायता
गौरतलब है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में हर माह 600 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं. गुरुवार को सीएम ने 32.78 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 196.72 करोड़ ट्रांसफर किए. वहीं, क्षेत्र में स्पोर्ट्स एवं स्टेडियम कॉम्प्लेक्स और ढाना शासकीय कॉलेज में वाणिज्य और इतिहास के नए विषय खोलने को भी मंजूरी दी.
बीड़ी, तेंदूपत्ते और हस्तकला आधारित लघु इकाइयों को प्रोत्साहन
बुंदेलखंड के बीड़ी उद्योग और तेंदूपत्ता संग्रहण की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि बीड़ी उद्योग और तेंदूपत्ता संग्रहण केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की जीविका रहा है. यहां बीड़ी, तेंदूपत्ते और हस्तकला आधारित लघु इकाइयों को प्रोत्साहन दिया जाएगा और इससे जुड़े व्यक्तियों के उन्नयन के लिए सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एक कमेटी बनाकर लिए गए निर्णय अनुसार कार्यवाही की जाएगी.
ये भी पढ़ें-कतई जहर निकले बॉलीवुड के 5 नेपो किड्स, हर फ्रेम में दिखे असरदार, नेपोटिज्म का मुद्दा डकार गए