अगरबत्ती फैक्ट्री में शुरू हुआ प्यार, पोस्ट ऑफिस की नौकरी लगते ही बदली प्रेमिका, नए प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

MP News: सागर जिले में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हत्या की साजिश मृतक की पूर्व प्रेमिका ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची थी. Madhya Pradesh की खतरनाक Love Story में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh Love Story Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. इस सनसनीखेज हत्या की साजिश मृतक की पूर्व प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची थी. पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.

मृतक की पहचान विकास सिंह राजपूत के रूप में

जानकारी के मुताबिक सागर ज‍िले में बीते दिन रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. मृतक की पहचान सागर निवासी विकास सिंह राजपूत के रूप में हुई. घटनास्थल से पुलिस को मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी. वहीं युवक के शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि यह हत्या का मामला है.

अगरबत्ती फैक्ट्री में शुरू हुआ था प्रेम संबंध

ASP लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विकास सिंह राजपूत और उसकी पूर्व प्रेमिका मेघा अहिरवार पहले एक साथ अगरबत्ती बनाने का काम करते थे. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ था. बाद में मेघा की नौकरी दमोह जिले के पोस्ट ऑफिस में लग गई, जहां उसकी मुलाकात जैसीनगर निवासी अजय यादव से हुई. 

Madhya Pradesh Love Story Sagar

नए प्रेम संबंध के बाद बढ़ा विवाद

धीरे-धीरे मेघा और अजय के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों प्रेम संबंध में आ गए. इसके बाद मेघा ने विकास से दूरी बनानी शुरू कर दी. जब इस बात की जानकारी विकास को लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा. बताया जा रहा है कि होली के दिन विकास ने मेघा से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और उसे लेने आ रहा है. इसकी जानकारी मेघा ने अजय यादव को दे दी. इसके बाद अजय ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर विकास को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली.

Advertisement

जंगल में बुलाकर चाकुओं से की हत्या

योजना के तहत तीनों ने विकास को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के पास बुलाया. वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन फेंककर मौके से फरार हो गए थे.

तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस तक पहुंची कड़ी

पुलिस ने मामले की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश की जा रही है.

Advertisement