Gadhakota Rahas Mela: गढ़ाकोटा के ऐतिहासिक रहस मेला में उपद्रव, कुर्सियां तोड़ीं; पुलिस से भी उलझे, माहौल तनावपूर्ण

Gadhakota Rahas Mela: कुछ युवकों ने कुर्सियां तोड़ डाली. वहीं इस दौरान कुछ शरारती तत्व पुलिसकर्मियों से ही उलझ पड़े. धक्का-मुक्की और बहस के चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gadhakota Rahas Mela: सागर के गढ़ाकोटा के ऐतिहासिक रहस मेला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ उपद्रवियों ने मेले के दौरान हंगामा खड़ा कर दिया. जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के बीच अचानक लाइट चली जाने पर कुछ युवकों ने गुस्से में कुर्सियां तोड़ डालीं और व्यवस्था बिगाड़ दी.

मेले में दो पक्षों के बीच विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कुछ शरारती तत्व पुलिसकर्मियों से ही उलझ पड़े. धक्का-मुक्की और बहस के चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

युवकों ने कुर्सियां तोड़ डालीं

घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कुछ युवक कुर्सियां तोड़ते और पुलिस से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है.

उपद्रवियों की जा रही पहचान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है. उपद्रव करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही गई है.

Advertisement

बता दें कि गढ़ाकोटा का रहस मेला क्षेत्र का एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का आयोजन है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक शामिल होते हैं. ऐसे में इस तरह की घटनाओं से मेले की छवि धूमिल होती है. प्रशासन ने लोगों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: MP में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, CM संग बैठक के बाद ऑपरेटरों ने लिया फैसला; बसें सामान्य रूप से चलेंगी

Advertisement
Topics mentioned in this article