सागर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

Sagar News: सागर कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों की सजगता से बड़ी घटना टल गई और व्यक्ति को समय रहते रोक लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sagar Collectorate: सागर कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला के परिजन ने पुलिस से प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की सजगता से बड़ी घटना टल गई और व्यक्ति को समय रहते रोक लिया गया. घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पड़ोसी और परिजनों पर मारपीट का आरोप

मामले में आवेदिका रचना पटवा ने बताया कि वह मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी में रहती हैं. उनके अनुसार पड़ोस में रहने वाले अक्षय सोनी और उसके परिजनों ने उनके पति के साथ मारपीट की थी. शोर सुनकर जब वह अपने पति को बचाने के लिए पहुंचीं तो अक्षय सोनी ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की.

पुलिस पर गंभीर आरोप

रचना पटवा का आरोप है कि जब वह इस घटना की शिकायत लेकर थाना मोतीनगर पहुंचीं तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की. उल्टा पुलिस ने उन्हें और उनके पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि वह पिछले एक महीने से लगातार परेशान हो रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसी से आहत होकर आज उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया.

थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

इस पूरे मामले में मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि कुछ दिन पहले महेंद्र पटवा और उनकी पत्नी द्वारा अक्षय सोनी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई थी. इस मामले में थाना मोतीनगर में महेंद्र पटवा और उनकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है.

Advertisement

थाना प्रभारी के अनुसार, दर्ज मामले से बचने के लिए यह लोग अपनी बहू से झूठा आरोप लगवाकर पुलिस को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: महुआ बीनने से अफसर बनने तक: कम उम्र में विवाह, ससुराल में प्रताड़ित हुई सविता प्रधान... फिर ब्यूटी पार्लर में नौकरी कर लिखी अपनी किस्मत

Advertisement
Topics mentioned in this article