Sagar Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar) के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात आपसी विवाद के दौरान कटर से हमला कर एक नाबालिग की हत्या (Murder of minor) कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव का पंचनामा बनाकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया.
दोनों के बीच पहले कहासुनी, फिर गाली गलौज में बदल गई
जानकारी के अनुसार, अंकुश अहिरवार (17) निवासी सूबेदार वार्ड रविवार रात दीनदयाल तिगड्डा के पास मौजूद था. इसी दौरान वह अपने पहले से परिचित एक नाबालिग के साथ बैठा हुआ था. किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई.
अंकुश के सीने पर कटर से हमला
विवाद के दौरान नाबालिग आरोपी ने अंकुश के सीने पर कटर से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल अंकुश ने अपनी मां रेखा बाई को फोन कर विवाद की जानकारी दी. मौके पर मौजूद उसके साथी उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल से आरोपी से जुड़े साक्ष्य जुटाए. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.
युवक की मौत
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि आपसी विवाद के बाद गाली-गलौज के दौरान धारदार हथियार से हमला कर नाबालिग की हत्या की गई. आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है. मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे. मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने मारा चौका, तालियों से गूंजा मैदान
ये भी पढ़ें: Leela Sahu VIDEO: लीला साहू का संघर्ष रंग लाया... गांव में सड़क निर्माण शुरू, खुद वीडियो बनाकर जाहिर की खुशी