विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

VIDEO: छिपकली खाकर बोला कैंटीन स्टॉफ- ये शिमला मिर्च है, भोपाल के कॉलेज में चौंकाने वाला मामला

भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की कैंटीन में खाने से छिपकली मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. छात्रों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी ने छिपकली के टुकड़े को खाकर उसे शिमला मिर्च बताया.

VIDEO: छिपकली खाकर बोला कैंटीन स्टॉफ- ये शिमला मिर्च है, भोपाल के कॉलेज में चौंकाने वाला मामला

Viral Video Lizard in Canteen Food: भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. छात्रों का कहना है कि कैंटीन की करी में उन्हें छिपकली का टुकड़ा मिला. जब छात्रों ने इसे स्टाफ को दिखाया, तो कर्मचारी ने बिना हिचक उसी टुकड़े को उठाकर खा लिया और दावा किया कि यह शिमला मिर्च है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन भी हरकत में आ गया है.

दरअसल, मध्य प्रदेश के प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालयों में शामिल RGPV में पहले भी कई मुद्दे उठ चुके हैं, लेकिन इस बार मामला सीधे खाने की सुरक्षा से जुड़ा है. छात्रों का आरोप है कि करी में स्पष्ट रूप से छिपकली नजर आ रही थी. वीडियो में भी यह दिखता है कि छात्र स्टाफ को बार-बार बता रहे हैं कि यह छिपकली है.

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छात्रों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया और हजारों लोग इसकी आलोचना करने लगे. कई यूजर यह देखकर हैरान थे कि कैंटीन कर्मचारी ने संदिग्ध टुकड़ा तुरंत खा लिया, ताकि मामले को वहीं शांत किया जा सके.

करी में तैरती मिली छिपकली

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 18 मार्च की बताई जा रही है. इंजीनियरिंग के कई छात्र जब दोपहर में कैंटीन पहुंचे और खाना लिया, तो उन्हें करी में बेजान छिपकली तैरती दिखाई दी. इसे देखकर सभी छात्र घबरा गए और तुरंत बाकी छात्रों को भी दिखाया.

कर्मचारी ने खाकर कहा- ये शिमला मिर्च है

जब छात्रों ने कैंटीन कर्मचारियों को बुलाकर शिकायत की, तो एक कर्मचारी ने उस टुकड़े को उठाया और सीधे मुंह में डालकर खा गया. उसने कहा कि यह छिपकली नहीं, बल्कि शिमला मिर्च का टुकड़ा है. परंतु छात्रों के अनुसार उसका एक हिस्सा प्लेट में बचा रहा, जो छिपकली जैसा ही दिख रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com