विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2024

समोसे के अंदर छिपकली !आलू समझकर आधा हिस्सा खा गया बच्चा, सिर देखा तो परिजनों के उड़ गए होश 

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में समोसे के अंदर छिपकली मिलने का एक मामला सामने आया है. इसे आलू समझकर बच्चे ने आधा खा भी लिया. गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है. 

समोसे के अंदर छिपकली !आलू समझकर आधा हिस्सा खा गया बच्चा, सिर देखा तो परिजनों के उड़ गए होश 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रीवा में बेहद हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है.  यहां एक बच्चे ने जिस समोसे को खाया उसके अंदर छिपकली थी. नासमझ बच्चा आलू समझकर खाता गया. परिजनों ने जब देखा तो सभी के होश ही उड़ गए. बच्चे की हालत बिगड़ी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. फ़िलहाल बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है. इसके बाद परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. 

ये है मामला 

दरअसल रीवा के वार्ड नंबर दो में रहने वाली एक महिला अपनी आंख के इलाज के लिए अपने परिजनों के साथ रीवा के संजय गांधी अस्पताल गई थी. उसके दोनों बच्चे उस दौरान स्कूल गए हुए थे. महिला ने संजय गांधी अस्पताल में अपनी आंख को दिखाया, लौटते वक़्त रीवा शहर के अंदर दीनदयाल कॉलोनी के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे समोसे बेचने वाली एक दुकान से बच्चों के लिए समोसे खरीदे. घर पहुंच कर महिला ने अपने बेटे और बेटी को समोसा खाने के लिए दिया. बेटे को जो समोसा दिया गया उसके अंदर मरी हुई छिपकली थी. 

बेटे ने भी बगैर देखे समोसा खाना शुरू कर दिया, लेकिन उसको समोसे का स्वाद अच्छा नहीं लगा. उसने समोसा वहीं पर रख दिया, जब परिवार वालों ने पूछा समोसा क्यों नहीं खाया, तब उसने कहा समोसे का स्वाद अच्छा नहीं है.

इसमें छिपकली है. परिजनों ने देखा समोसे के अंदर छिपकली का सिर दिखाई दे रहा था. बाकी हिस्सा बच्चा खा गया था. परिजन घबरा गए, बच्चों को लेकर भागे-भागे संजय गांधी अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने बच्चों को देखा और उन्हें आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में तत्काल भर्ती कर लिया. बच्चे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया. इधर इस मामले के बाद हड़कंप मच गया. परिजनों ने समोसे बेचने वाले पर गहरी नाराजगी भी जताई है. 

ये भी पढ़ें पति-पत्नी के झगड़े में "OK" से रेलवे को हो गया करोड़ों रुपये का नुकसान, हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली तलाक अर्जी

यो भी पढ़ेंभाजपा विधायक ने युवक की गर्दन पकड़कर दी धमकी! Video Viral होते ही मचा हड़कंप, पूर्व CM ने ये कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com