Rewa Road Accident: तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, शादी के घर में पसरा मातम

Rewa Road Accident: बाइक सवार विश्वकर्मा परिवार के घर शहनाइयां बजने वाली थी. लेकिन इससे पहले ये हादसा हो गया और खुशियां मातम में बदल गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Road accident in Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. ये सभी शादी का कार्ड बांटने गए थे. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. 

तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक को मारी टक्कर

रीवा शहर के बाईपास जिऊला कोस्ट मोड पर तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. बाइक पर तीन लोग सवार थे, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा परिवार में शादी थी और तीनों शादी का कार्ड बांटने निकले थे. मंनगवा से कार्ड बांट कर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया. हादसा घर से महज 2 किलोमीटर दूर हुआ था.

यह हादसा आज दोपहर नेशनल हाईवे रीवा-बनारस मार्ग पर जिऊला कोस्टा मोड पर हुआ. चश्मदीदों की माने तो कार की रफ्तार काफी तेज थी.

शादी के घर में पसरा मातम

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों लोगों को रौंदती हुई ऑडी कार डिवाइडर से जा टकराई. जिसके चलते बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई. सबसे दुखद बात ये थी कि बाइक सवार विश्वकर्मा परिवार के घर शहनाइयां बजने वाली थी. घर में शादी थी, परिवार शादी का कार्ड बांटने निकला था. लेकिन खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई. इस हादसे में शीतल विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा और भागवत विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

नेशनल हाईवे पर लगा जाम

बताया जा रहा है कि शीतल विश्वकर्मा वहीं पास की रतहरा की रहने वाली थी. वहीं शिवम और भागवत चचाई के रहने वाले हैं. हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया. परिजन रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां तीनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा. बता दें कि हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया, जिसे खुलवाने में रीवा यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: Maihar School Corruption: मैहर स्कूल रिपेयरिंग घोटाला मामले में 8 और प्राचार्य निलंबित, कमिश्नर का एक्शन, अब तक 15 प्राचार्यों पर गिरी गाज

Advertisement
Topics mentioned in this article