Viral Reel: 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या, सरकारी नौकरी तो है' वायरल वीडियो से खतरे में आया 6 ट्रेनी आरक्षकों का भविष्य

Dangerous Viral Video: शक्ल अच्छी नहीं तो क्या?, सरकारी नौकरी तो है हमारे पास, पैसा नहीं तो क्या? मंथली आता तो है हमारे पास, कपड़ा नहीं तो क्या?, वर्दी तो है हमारे पास! रील बनाने के लिए वायरल वीडियो में बोली गई ये पंक्तियां अब 6 ट्रेनी आरक्षकों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है. वारयल वीडियो प्रतिबंध के बावजूद ट्रेनी आरक्षकों द्वारा बनाया गया था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
6 TRAINEE CONSTABLES GOT CAUSE NOTICE FOR VIRAL REEL

Tainee Constable Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में वायरल हो रहे एक वीडियो ने 6 प्रशिक्षु आरक्षकों की नौकरी खतरे में डाल दी है. वायरल होने की सनक रील बनाने 6 ट्रेनी आरक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण शाला की ओर कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, जिसमें रील बनाने को लेकर है. वीडियो में नजर आ रहे सभी ट्रेनी आरक्षक प्रतिबंध के बावजूद वीडियो बनाने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. 

शक्ल अच्छी नहीं तो क्या?, सरकारी नौकरी तो है हमारे पास, पैसा नहीं तो क्या? मंथली आता तो है हमारे पास, कपड़ा नहीं तो क्या?, वर्दी तो है हमारे पास! रील बनाने के लिए वायरल वीडियो में बोली गई ये पंक्तियां अब 6 ट्रेनी आरक्षकों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है. वारयल वीडियो प्रतिबंध के बावजूद ट्रेनी आरक्षकों द्वारा बनाया गया था. 

ये भी पढ़ें-Smart Policing: बदमाशों का काल बनेगा बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट और फुट प्रिंट, एक क्लिक में खुलेगी क्राइम कुंडली

रील बनाने वाले 6 आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस

रिपोर्ट के मुताबिक रीवा पुलिस प्रशिक्षण शाला में प्रतिबंध के बावजूद वीडियो बनाने वाले सभी छह नव आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वीडियो शूट करने के बाद सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया गया, जो अब जमकर वायरल हो रही है. रील में नजर आर रहे सभी 6 आरक्षक वीडियो में डॉयलाग बोलते नजर आ रहे हैं, जो अब उनकी जान के लिए आफत बन चुका है.

 हेड क्वार्टर से साफनिर्देश था कि कोई रील नहीं बनाएगा

गौरतलब है पिछले दिनों पुलिस हेड क्वार्टर भोपाल से साफ तौर से निर्देश आया था कि कोई भी पुलिसकर्मी रील नहीं बनाएगा, जिसकी अवहेलना करते हुए आरक्षकों ने न केवल वीडियो बनाया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से अब वायरल हो रहा है. यह रील अब सभी आरक्षकों के गले की फांस बन चुका है. अगर उनके जवाब से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए तो उनकी नौकरी पर खतरा आ सकता है. 

ये भी पढ़ें-'गोद में बिठाता है, कभी कपड़ों में हाथ डालता है', छात्राओं का गंभीर आरोप, पॉक्सो एक्ट में टीचर पर दर्ज हुआ FIR

Advertisement

नव आरक्षकों को भेजा कारण बताओ नोटिस

वायरल वीडियो को लेकर नव आरक्षकों का निलंबन तय 

वायरल वीडियो नजर आ रहे सभी 6 नव आरक्षक की पहचान क्रमशः अनिल निवासी देवास, आनंद निवासी इंदौर, प्रदीप यादव निवासी उज्जैन, राजकुमार निवासी उज्जैन, गोनू निवासी उज्जैन और सुरजीत निवासी विदिशा के रूप में हुई है. सभी को वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण शाला रीवा कार्यालय द्वारा कारण बताओं नोटिस थमाया गया है.एक्स पर अपलोड वीडियो को लेकर सभी का निलंबन तय माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें

Advertisement