Video: चेहरे पर चप्पलों की बरसात, जमकर चले लात घूसे, इस शक में युवक के साथ बीच सड़क पर बर्बरता

Rewa News: यह मामला रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र के नए बस स्टैंड का है. बताया गया कि , पांच युवकों ने चोरी के शक में एक युवक को पकड़ लिया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rewa viral video

Rewa Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बीच सड़क पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. कुछ युवकों ने मिलकर चोरी के शक में युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी जूते-चप्पल, लात और घूसों से बुरी तरह पिटाई कर दी. आरोपी युवकों ने युवक को सड़क पर गिरा कर जमकर पीटा, उसके चहरे पर चप्पलों की बरसात कर दी. इससे वह घायल भी हो गया. 

मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद रीवा के समान थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित और आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू किया है. पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई भी पक्ष थाने नहीं पहुंचा है.

Advertisement

यहां क्लिक कर देखें वीडियो https://www.facebook.com/reel/4312413712308189

7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे  

पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र के नए बस स्टैंड का है. बताया गया कि , पांच युवकों ने चोरी के शक में एक युवक को पकड़ लिया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. घटना के दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी युवक को बचाने के लिए आगे नहीं आया. सभी तमाशबीन बने रहे, कुछ लोग अपने फोन से वीडियो बनाते रहे. साथ ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की. अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. 

Maruti कंपनी से 200 करोड़ की मुआवजे की मांग वाली याचिका खारिज, HC ने भ्रूण लाने पर लगाई फटकार