MP News: इंस्टाग्राम की यारी... पड़ी भारी, युवक ने नाबालिग को मिलने बुलाया और फिर कर दिया दुष्कर्म

सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता और आरोपी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वारदात को पीड़िता के इंस्टाग्राम  दोस्त ने ही अंजाम दिया.  सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी और पीड़िता लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे.  

जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता की कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई थी. इसके बाद से दोनों में बातचीत हो रही थी. बीते दिनों लड़के ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया. इस पर लड़की ने भी आने के लिए हामी भर दी. पीड़ित लड़की ने परिजनों से कहा कि वह अपनी सहेली के घर उससे मिलने का रही है. लेकिन, वह अपने इंस्टग्राम दोस्त से मिलने पहुंच गई. 

पीड़िता ने घर पहुंचकर दी जानकारी 

इसके बाद लड़का उसे एक अनजान जगह ले गया, जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के विरोध करने पर वह फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी.  परिजन पीड़िता को लेकर रीवा के सिविल लाइन थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज किए. 

भोपाल चिनार ड्रीम सिटी में फिर लिफ्ट हादसा, 10 दिन तक शव पर चलती रही लिफ्ट, अब छठी मंजिल से गिरी; दो घायल

Advertisement

पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता और आरोपी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. 

Hit and Run: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन और दो बच्चों समेत एक युवक घायल

Advertisement