विज्ञापन

Snake Bite: रीवा के गुढ़ में बाइक के अंदर बैठे सांप ने काटा, युवक की हालत गंभीर

रीवा में बाइक में छ‍िपे जहरीले सांप ने युवक डस लिया, गंभीर हालत में उसका इलाज संजय गांधी अस्‍पताल में चल रहा है. 

Snake Bite: रीवा के गुढ़ में बाइक के अंदर बैठे सांप ने काटा, युवक की हालत गंभीर
rewa gudh news snake bitten youth inside bike sanjay gandhi hospital.

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ कस्बे में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां बाइक के अंदर छिपे एक जहरीले सांप ने गुढ़ निवासी ओम प्रकाश गुप्ता को डस लिया. सर्पदंश के बाद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है. 

घटना से मची अफरा-तफरी 

जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश गुप्ता रविवार 23 मार्च को अपनी बाइक के पास पहुंचे थे और उसे स्‍टार्ट करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान बाइक के अंदरूनी हिस्से में पहले से छिपकर बैठे सांप ने युवक को अचानक बाहर निकलकर डस लिया. घटना के बाद आसपास के इलाके और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

कोबरा सांप अगर सामने आ जाए, तो क्या करें? जानिए सुरक्षित रहने और खतरे से बचने के आसान टिप्स

युवक की हालत गंभीर 

सांप के काटने के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने बिना समय गंवाए युवक को संभाला और निजी वाहन की मदद से तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने मामले की पुष्टि की है. उन्‍होंने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है. सर्पदंश से घायल युवक ओम प्रकाश गुप्ता को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close