Rewa Gastroenterology Lab Sanjay Gandhi Hospital: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. पेट की समस्त बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक लैब रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई है. ऐसे में अब लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. अभी तक रीवा में पेट की बीमारियों का केवल साधारण इलाज ही संभव था, क्योकि यहां बेहतर मशीनें और लैब उपलब्ध नहीं थी.
अब रीवा में महानगरों की तर्ज पर यह सुविधा उपलब्ध हो गई है. नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड के सहयोग से स्थापित इस गैस्ट्रोलॉजी लैब में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. इससे अब पेट की गंभीर बीमारियों का इलाज भी यहीं संभव हो सकेगा. गैस्ट्रोलॉजी लैब बनने के बाद अब लीवर, आंत, खाने की नली, खून की उल्टी समेत अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज भी आसानी से किया जा सकेगा.
VIDEO: महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी, युवक ने 40 सेकंड में की वारदात, फुर्ती CCTV में कैद
सांसद - विश्व स्तरीय मशीन प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में नहीं
लैब का उद्घाटन रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रीवा ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने बताया कि इस तरह की विश्व स्तरीय मशीन प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है. सांसद मिश्रा ने कहा कि रीवा में पहले से ही उच्च कोटि के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं और अब अत्याधुनिक मशीनों की उपलब्धता के साथ यहां पेट की बीमारियों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा.
तांत्रिक क्रिया में खर्च किए 4 करोड़, कार भी खरीदी, शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगे थे
(जावेद अंसारी की रिपोर्ट)