मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाकर महिला के साथ शादी का वादा करने और फिर उसका शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को समान थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को रीवा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
शादी का झांसा देकर ले गया था सूरत
समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि जून महीने में पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि एक परिचित व्यक्ति ने उससे शादी करने का वादा किया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. आरोपी पीड़िता को अपने साथ गुजरात के सूरत भी ले गया था. हालांकि, जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया और पीड़िता को रीवा लाकर बेसहारा छोड़कर फरार हो गया.
भोपाल मेट्रो का नया टाइमटेबल लागू, अब हर 15 मिनट में मिलेगी, टिकट पर भी डिस्काउंट
तकनीकी मदद से दबोचा गया आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. समान थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) की मदद से जानकारी जुटाई, जिससे आरोपी की लोकेशन गुजरात के सूरत शहर में मिली. इसके तुरंत बाद पुलिस की एक विशेष टीम को गुजरात रवाना किया गया, जिसने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया.
Twisha Sharma Case: 4 जजों ने छोड़ी सुनवाई, कोर्ट बदला... फिर गिरिबाला सिंह को लगा बड़ा झटका
कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम सिंह, निवासी ग्राम सोनवर्षा लालगांव, थाना गढ़, जिला रीवा के रूप में हुई है. सूरत से गिरफ्तार कर रीवा लाए जाने के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया.
स्विफ्ट कार में पानी भरते ही लॉक हुए दरवाजे, 5 की दर्दनाक मौत, ऐसे गहरे तालाब में समाई