विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2026

एमपी के ट्यूबवेल से निकल रहा है लाल पानी, फसलें हुई खराब: ग्रामीणों में डर का माहौल

मध्य प्रदेश के बड़वानी में पानसेमल तहसील के रामा फलिया में बोरिंग से निकल रहा लाल रंग का जहरीला पानी लोगों की परेशानी का कारण बन गया है. पानी का रंग बदलने से किसानों और ग्रामीणों में डर का माहौल है.

एमपी के ट्यूबवेल से निकल रहा है लाल पानी, फसलें हुई खराब: ग्रामीणों में डर का माहौल
ट्यूबवेल से निकल रहा लाल पानी फसलों को कर रहा खराब.

Red Water in Tubewell: मध्य प्रदेश के बड़वानी में पानसेमल तहसील के रामा फलिया से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां बोरिंग से निकल रहा लाल रंग का जहरीला पानी अब लोगों की परेशानी का कारण बन गया है. पानी का रंग बदलने से किसानों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी डर का माहौल है.

पानसेमल तहसील के ग्राम पंचायत बालझिरी के रामा फलिया में पिछले करीब एक साल से ट्यूबवेल का पानी हल्का लाल और काले रंग का निकल रहा है. स्थानीय किसान मुकेश हलवदार डावर के मुताबिक, इस समस्या की जानकारी उन्होंने कई बार अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पास में है केमिकल फैक्ट्री

वहीं, मुकेश डावर ने आरोप लगाते हुए बताया कि पास में ही केमिकल की फैक्ट्री है, जिसका दूषित पानी जमीन में उतरा है और उसी की वजह से आसपास के चार से पांच ट्यूबवेल में गंदा पानी और जहरीला पानी आ रहा है. इससे आसपास के लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं और यह पानी पीने से हमारे पालतू मवेशी भी मरे हैं.

फसल हो रही खराब

इस दूषित पानी का असर खेती पर भी पड़ा है. किसान बताते हैं कि मक्का की फसल एक बार पूरी तरह खराब हो चुकी है. हालात ऐसे हैं कि अब परिवार को पीने के पानी के लिए दूसरे खेतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

वहीं, आसपास के ग्रामीणों में इस पानी से बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

पीने योग्य नहीं है पानी

पानसेमल तहसीलदार सुनील सिसोदिया ने स्पष्ट किया है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है. उन्होंने स्थानीय निकाय को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही PHE विभाग के साथ मिलकर पानी की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास की बात भी कही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com