भाई की शादी के दिन बाद पटवारी ने लगाई फांसी, महिला तहसीलदार पर लगाएं गंभीर आरोप, पढ़ें आखिरी नोट 

मृतक पटवारी की मां केसर बाई ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था. छोटे बेटे सिद्धार्थ की शादी थी, परिवार ने उसे समय से घर आने के लिए कहा था, लेकिन वह अंतिम समय में ही पहुंच पाया. उसने परिवार को बताया था कि एक 'मैडम' उसे परेशान कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मृतक रविकांत रामेश्वर खराड़ी

रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में पदस्थ एक पटवारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान एमबी नगर निवासी 30 वर्षीय रविकांत, पुत्र रामेश्वर खराड़ी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. सुसाइड से पहले पटवारी ने नोट भी लिखा है, जिसमें अपर नायब तहसीलदार सविता राठौड़ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.   

जानकारी के अनुसार, रविकांत पटवारी हल्का नंबर 34 में पदस्थ था. एक दिन पहले ही उसके छोटे भाई की शादी हुई थी, जिसके चलते वह अवकाश लेकर घर आया था. मंगलवार को उसने आत्मघाती कदम उठा लिया.

Advertisement

नायब तहसीलदार सविता राठौर पर लगाए आरोप 

पटवरी रिवकांत सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें उसने नायब तहसीलदार सविता राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसमें उसने लिखा कि सविता राठौर उस पर दबाव बनाकर काम करा रही हैं. इस कारण वह अपने भाई की शादी में भी ध्यान नहीं दे पाया. यह सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. रतलाम पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता के साथ अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है. थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही साफ तौर पर कुछ कहा जा सकता है. 

बेटे की मौत पर रोता-बिलखता परिवार.

परिवार को बताई थी परेशानी 

मृतक की मां केसर बाई ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था. छोटे बेटे सिद्धार्थ की शादी थी, परिवार ने उसे समय से घर आने के लिए कहा था, लेकिन वह अंतिम समय में ही पहुंच पाया. उसने परिवार को बताया था कि एक 'मैडम' उसे परेशान कर रही हैं और काम के बोझ के कारण छुट्टी नहीं मिल रही है. मां के अनुसार, करीब 20 दिन पहले रविकांत ने किसी काम को लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र भी किया था, जिसमें संबंधित पक्ष उससे पैसे मांग रहा था. हालांकि, उसने इसकी पूरी जानकारी परिवार को नहीं दी थी.

'मेजर' की दुल्हन ले गया प्रेमी, बारात निकलने से पहले सनी देओल स्टाइल में किया ये ऐलान, दूल्हा घर से नहीं निकला

पटवारी का बताया जा रहा ये सुसाइड हो रहा वायरल.

भाई ने देखा फंदे पर लटका शव

मृतक के छोटे भाई सिद्धार्थ ने बताया कि सुबह वह रविकांत के पास गया था और खाने के लिए पूछा, लेकिन उसने मना कर दिया. दोपहर में दोबारा पहुंचने पर दरवाजा खुला मिला और अंदर रविकांत पंखे से फंदे पर लटका मिला. तत्काल उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. सिद्धार्थ के अनुसार, रविकांत के पास से दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें एक करीब 15 दिन पुराना और दूसरा हालिया बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

Advertisement

नींद की गोली खिलाई...गले पर चापड़ रखा और फिर मारा हथौड़ा, रिद्धि-सिद्धि की PM रिपोर्ट रूह कंपा देगी