Ratlam Medical College Controversy: रतलाम के डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज (Ratlam Medical College) में होली (Holi Dispute) के दौरान हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है. छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक पीजी रेसिडेंट डॉक्टर (PG Student Case) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (Non Intentional Homicide) का मामला दर्ज किया है. वहीं कॉलेज प्रबंधन ने भी पूरे प्रकरण को अनुशासन समिति को सौंप दिया है, जहां जांच के बाद संबंधित छात्र पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
मामला 4 मार्च की शाम करीब 4 बजे का बताया जा रहा है. मेडिकल कॉलेज परिसर में पीजी रेसिडेंट डॉक्टर होली खेल रहे थे. इसी बीच पीजी स्टूडेंट डॉ. रजत अली खान अपनी कार लेकर वहां पहुंचे. छात्रों ने उनसे अन्य रास्ते से जाने का अनुरोध किया, लेकिन इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर डॉ. रजत अली खान ने अपनी कार (RJ 18 UB 1333) भीड़ की ओर दौड़ा दी और तीन बार छात्रों को कुचलने की कोशिश की. बताया गया कि एक बार कार को रिवर्स लेकर दोबारा आगे बढ़ाया गया, जिसके कारण मौजूद छात्रों ने अपनी सुरक्षा के लिए वाहन को रोकने के उद्देश्य से उस पर पत्थर भी फेंके.
झड़प और मारपीट, डॉक्टर घायल
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस झड़प में डॉ. रजत अली खान घायल हो गए और उनके सिर में 4 से 5 टांके आए हैं. उनकी शिकायत पर पुलिस ने चार अन्य पीजी स्टूडेंट्स के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज किया है.
गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
इसी मामले में पीड़ित छात्र डॉ. आशीष (35) पिता गिरचंद मेरवंडिया निवासी सांवेर, जिला इंदौर की शिकायत पर रतलाम पुलिस ने डॉ. रजत अली खान, निवासी जयपुर, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 के तहत गैर इरादतन हत्या (Attempt to culpable homicide) का प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
पहले भी हो चुका है निलंबन
सूत्रों के अनुसार, डॉ. रजत अली खान को इससे पहले भी कॉलेज प्रशासन द्वारा सस्पेंड किया जा चुका है. घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासन समिति के पास भेज दिया है. समिति की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी छात्रों पर कॉलेज स्तर पर भी सख्त कार्रवाई हो सकती है.
यह भी पढ़ें : Viral Video: रतलाम मेडिकल कॉलेज में फिर विवाद, स्टूडेंट्स को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप
यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन
यह भी पढ़ें : Food Poisoning: ऑनलाइन खाना मंगाते हैं तो सावधान! सागर के रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग का छापा, मिला बासी सामान
यह भी पढ़ें : Saraswati Abhiyan: सरस्वती अभियान से फिर जुड़ेंगी पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाएं; MP में सुधरेगी ड्रॉपआउट दर