विज्ञापन

Ratlam Brown Sugar Seizure: रतलाम में 2.46 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, CBN ने बिलपांक टोल से दो तस्कर दबोचे

Ratlam Drug News: रतलाम में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बिलपांक टोल पर कार से 352 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की. दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज. जांच जारी.

Ratlam Brown Sugar Seizure: रतलाम में 2.46 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, CBN ने बिलपांक टोल से दो तस्कर दबोचे
Ratlam Brown Sugar Seizure: रतलाम में 2.46 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, CBN ने बिलपांक टोल से दो तस्कर दबोचे

Drug Smuggler Arrested in Ratlam: रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN Neemuch Action) की टीम ने बिलपांक टोल प्लाजा (Drug Seizure at Bilpank Toll Plaza) पर एक कार से 352 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद (Ratlam Brown Sugar Seizure) की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 46 लाख रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार (Drug Smuggler Arrested) किया गया.

Drug Smuggler Arrested in Ratlam: तस्कर की कार

Drug Smuggler Arrested in Ratlam: तस्कर की कार

नीमच CBN को मिली थी गुप्त सूचना

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, उपायुक्त कार्यालय नीमच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर से इंदौर की ओर ब्राउन शुगर की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर CBN टीम ने 25 फरवरी को महू–नसीराबाद हाईवे स्थित बिलपांक टोल प्लाजा पर घेराबंदी की.

Drug Smuggler Arrested in Ratlam: ब्राउन शुगर

Drug Smuggler Arrested in Ratlam: ब्राउन शुगर

गुजरात नंबर की थार की तलाशी में मिली ब्राउन शुगर

चेकिंग के दौरान टीम ने गुजरात नंबर की एक थार को रोककर तलाशी ली. तलाशी में कार से पॉलिथीन में छिपाकर रखी गई 352 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके बाद दोनों आरोपियों को वहीं हिरासत में लेकर वाहन और मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया.

तस्करों पर NDPS एक्ट में केस दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

CBN ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर किससे खरीदी गई थी? इसे किसे सप्लाई किया जाना था? तस्करी के नेटवर्क में और कौन‑कौन लोग शामिल हैं? अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Drug Factory Busted: नशे की फैक्ट्री पर रतलाम पुलिस का वार; मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, 10 KG ड्रग्स समेत ये मिला

यह भी पढ़ें : Jabalpur Dowry Death Case: जबलपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पुलिस जांच शुरू

यह भी पढ़ें : MP में गुड़ की खेती के बाद अब बढ़ेगा दूध उत्पादन का रकबा; कांग्रेस ने ले लिए CM मोहन यादव के मजे, देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कुलदीप शर्मा बने बलौदा बाजार कलेक्टर, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close