सतना:
सतना जिले में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. मैहर में नाबालिग से विभत्स्य रेप की घटना के बाद रामनगर में नाबालिग छात्रा से बलात्कार की घटना सामने आई है. रामनगर के मझगवा गांव में 9 वीं की छात्रा शौच के लिये जंगल गई थी, तभी विजय साकेत नाम के युवक ने छात्रा से जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है.
आरोपी विजय के जान से मारने की धमकी से भयभीत छात्रा ने एक दिन जुबान नही खोली. लेकिन दूसरे दिन परिजनों को बता दिया. परिजनों ने छात्रा के साथ रामनगर थाने पहुंचे और बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करा दी. मैहर में नाबालिग से रेप के बाद मामले की नजाकत को देखकर रामनगर पुलिस सक्रीय हो गई. आरोपी विजय को घेराबंदी करने के बाद फौरन गिरफ्तार कर लिया गया.
Advertisement
ये भी पढ़ें-
- "हमें पेड़ लगाने और पानी बचाने के लिए एक साथ मिलकर करना चाहिए काम ", 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी
- भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश का टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित, 5620.22 करोड़ रुपये नुकसान का अनुमान
- "मणिपुर मुद्दे को जल्द हल नहीं किया, तो...": विपक्षी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की अपील
Topics mentioned in this article