रक्षाबंधन पर खजराना गणेश को अर्पित की 40x40 इंच की भव्य राखी, वंदे मातरम् के 150 साल की दिखी झलक

रक्षाबंधन पर इंदौर के पालरेचा परिवार द्वारा पिछले 24 साल से खजराना गणेश मंदिर में राखी अर्पित की जा रही है. इस बार भी परंपरा के तहत पालरेचा ने भव्य राखी तैयार कर भगवान गणेश को समर्पित की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
raksha bandhan indore khajrana ganesh temple.

मध्‍य प्रदेश के इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भगवान गणेश को 40×40 इंच की विशाल सनातन राखी अर्पित की गई. यह राखी विशेष रूप से राष्ट्र को समर्पित है, जिसमें भारत की समृद्ध संस्कृति, शक्ति, समृद्धि और विकास की भावना को खूबसूरती से दर्शाया गया है.

वंदे मातरम् की दिखी झलक

इस राखी में 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है. इसके साथ ही राखी में शक्ति की प्रतीक मां काली, समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी, बुद्धि की देवी मां सरस्वती, भगवान महाकाल और भगवान जगन्नाथ की भव्य आकृतियों को भी स्थान दिया गया है.

Advertisement

एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना

भगवान गणेश को 40×40 इंच की राखी अर्पित करने वाले कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस विशेष राखी के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना की गई है. प्रथम पूजनीय भगवान गणेश से प्रार्थना की गई है कि भारत पूरे विश्व में एक विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करे.

Raksha Bandhan Shubh Muhurat: आज क्या है राखी बांधने का टाइम? जानिए शुभ मुहूर्त और किस समय बांधने से बचें

24 साल से चली आ रही परंपरा 

इंदौर के पालरेचा परिवार द्वारा 24 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस भव्य राखी को तैयार किया गया और रक्षाबंधन के दिन खजराना गणेश को समर्पित किया गया. इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं.

शुभकामना संदेश: कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी... इन खूबसूरत मैसेज से दें रक्षाबंधन की बधाई

Advertisement

Topics mentioned in this article