MP की स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न में; इस तारीख से शुरू हो रहे हैं एग्जाम

Rajya Shiksha Kendra Madhya Pradesh: स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा प्रबंधन के लिए एक विशेष आईटी पोर्टल तैयार किया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केंद्र निर्धारण, केंद्राध्यक्षों की मैपिंग और सामग्री वितरण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी. इसके अलावा इसी पोर्टल से रोल नंबर जनरेट करने, प्रवेश पत्र जारी करने, उपस्थिति दर्ज करने और मूल्यांकन से लेकर अंकसूची तैयार करने तक की पूरी प्रक्रिया संचालित की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajya Shiksha Kendra: MP की स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न में; इस तारीख से शुरू हो रहे हैं एग्जाम

MP School Exams: मध्य प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं (Class 5th and 8th Exams) इस बार बोर्ड पैटर्न (Board Pattern) पर आयोजित की जाएंगी. राज्य शिक्षा केंद्र (Rajya Shiksha Kendra Madhya Pradesh) ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक संचालित की जाएंगी. पूरे प्रदेश में कुल 12,920 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 25 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. शिक्षा विभाग ने परीक्षा संचालन के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं. राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह के अनुसार विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

इन स्कूलों में होंगी परीक्षाएं

इस बोर्ड पैटर्न परीक्षा में शासकीय स्कूलों के साथ-साथ निजी विद्यालयों एवं मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे. इस वर्ष प्रदेश के 1,10,615 शासकीय, अशासकीय शालाओं और मदरसों से लगभग 24.90 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा में बैठने का अनुमान है.

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक ने बताया कि 522 निजी विद्यालयों के 20,736 विद्यार्थियों के लिए भाषा विषय के पृथक प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं, जो एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार होंगे. बाकी विषयों के प्रश्न पत्र राज्य द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के आधार पर तैयार किए गए हैं.

विभाग का दावा है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग किया गया है.

परीक्षा के लिए विशेष आईटी पोर्टल

स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा प्रबंधन के लिए एक विशेष आईटी पोर्टल तैयार किया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केंद्र निर्धारण, केंद्राध्यक्षों की मैपिंग और सामग्री वितरण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी. इसके अलावा इसी पोर्टल से रोल नंबर जनरेट करने, प्रवेश पत्र जारी करने, उपस्थिति दर्ज करने और मूल्यांकन से लेकर अंकसूची तैयार करने तक की पूरी प्रक्रिया संचालित की जाएगी.

Advertisement

हर पात्र विद्यार्थी को मिलेगा परीक्षा का अवसर

संचालक हरजिंदर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा. यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा तिथि तक पंजीकृत नहीं हो पाया है, तो केंद्राध्यक्षों को ऐसे विद्यार्थियों को भी परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं. उनकी तकनीकी जानकारी परीक्षा समाप्त होने के बाद पोर्टल पर दर्ज की जाएगी.

इस बार इतने विद्यार्थी होंगे शामिल

इस बार कुल 86,109 शासकीय, 23,980 अशासकीय और 525 मदरसों के विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे. विभाग का कहना है कि नए बोर्ड पैटर्न के माध्यम से प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षा का आकलन और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं मानकीकृत हो सकेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें : School Exam: राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं-8वीं की परीक्षा के लिए जारी किए निर्देश, ऐसा है मार्किंग सिस्टम

यह भी पढ़ें : सावधान! MP में 10वीं और 12वीं बोर्ड पेपर के नाम पर फ्रॉड; साइबर ठग बैंक खाली करने के लिए ऐसे बिछा रहे हैं जाल

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Board Time Table 2026 Revised: MP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल बदला; अब इस तारीख को होंगी परीक्षा

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए