'सोनम रघुवंशी के पापा कर रहे थे उसकी मदद', राजा के परिवार को अब जगी न्‍याय की उम्‍मीद

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द हो गई है. कोर्ट के इस फैसले के बाद राजा के परिवार को न्‍याय की उम्‍मीद जगी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजा रघुवंशी हत्‍याकांड की मुख्‍य आरोपी पत्नी सोनम को 21 दिन में करना होगा सरेंडर.

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्‍याकांड की मुख्‍य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी है, उसे 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद राजा रघुवंशी के परिवार को न्‍याय की एक किरण दिख रही है. राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय सरकार की तारीफ की. उन्‍होंने सोनम के पर‍िवार पर उसकी मदद करने का भी आरोप लगाया. 

NDTV से बात बात करते हुए सचिन ने कहा क‍ि सोनम के पिता उसे छुड़ाने गए थे, ऐसे लोगों का वो साथ दे रहे हैं, वो अच्‍छे हैं क्‍या. उन्‍होंने कहा क‍ि हमें तो न्‍याय की उम्‍मीद खत्‍म हो गई थी,  लेकिन अब हमें लगता है कि राजा को न्‍याय मिलेगा. 

Advertisement

हमारे बेटे को तो हम से नहीं छीनती 

राजा की भाभी ने कहा- सोनम ऐसा करेगी, उसे देखकर यह कभी नहीं लगा. उसे नहीं रहना था तो मत रहती थी, लेकिन हमारे बेटे को तो हम से नहीं छीनती. अब उसकी जमानत रद्द हुई है तो हमारे लिए खुशी का दिन है. अब तक एक-एक दिन बहुत मुश्किल से गुजर रहा था, लग रहा था हम हार रहे हैं. लेकिन, अब ऐसा नहीं लग रहा. उन्‍होंने कहा- ऐसी लड़कियों को जीने का हक नहीं है, उसे कम से कम उम्रकैद की सजा होनी चाहिए. 

न्यूक्लियर फैमिली से बढ़ रहा डिप्रेशन, सोनम की जमानत रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

सोनम को कड़ी सजा होनी चाहिए 

राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा क‍ि उम्मीद की एक नई किरण जगी है. सुप्रीम कोर्ट और प्रशासन का धन्यवाद देना चाहता हूं. सोनम को आजीवन कारावास या फांसी होना चाहिए

6 महीने में ट्रायल पूरा करने के निर्देश 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार की अपील पर सुनवाई करते सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करते हुए उसे 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले का ट्रायल 6 महीने में पूरा हो. अगर 6 महीने में ट्रायल पूरा नहीं होता है तो सोनम फिर से बेल याचिका दाखिल कर सकती है.  

Advertisement

 सोनम रघुवंशी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द की, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

क्‍या है राजा हत्‍याकांड?

बता दें क‍ि मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी को उसके कारोबारी पति राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में पिछले वर्ष जून में गिरफ्तार किया गया था. दंपति 23 मई, 2025 को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में घूमने के दौरान लापता हो गया था. बाद में दो जून, 2025 को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ था.