विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2025

Indian Railways :  इंदौर और बुदनी के बीच नई रेल लाइन परियोजना से होंगे ये लाभ, रेल मंत्री ने जानें क्या कहा..

Rail Line Project Jabalpur Indore : जबलपुर- इंदौर (वाया गाडरवारा एवं बुदनी) रेल लाइन परियोजना को लेकर लाभार्थी लंबे समय से राह देख रहे हैं. लोकसभा में जब सांसद नर्मदापुरम (होशंगाबाद ) दर्शन सिंह चौधरी ने सवाल पूछा तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महत्वपूर्ण जानकारी दी.  

Indian Railways :  इंदौर और बुदनी के बीच नई रेल लाइन परियोजना से होंगे ये लाभ, रेल मंत्री ने जानें क्या कहा..
(फाइल फोटो)

Indian Railways News :  जबलपुर- इंदौर (वाया गाडरवारा एवं बुदनी) रेल लाइन परियोजना पर अपडेट है.  342 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के काम को लेकर   लोकसभा में सांसद नर्मदापुरम (होशंगाबाद ) दर्शन सिंह चौधरी ने सवाल पूछा था. चौधरी के सवाल का जवाब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया है. रेल मंत्री ने बताया कि इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच (205 किलोमीटर) नई रेल लाइन का कार्य 3261.82 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया. मार्च-2024 तक 948.37 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं. वर्ष 2024-25 के लिए इस परियोजना के लिए 1107.25 करोड़ रुपये का परिव्यय आवंटित किया गया. गाडरवारा और बुदनी के बीच (137 किमी) काम आगे नहीं बढ़ाया जाना तर्क संगत नहीं हैं.

'नई रेल लाइन परियोजना पर कार्य प्रगति पर'

रेल मंत्री ने कहा- क्योंकि गाडरवारा से बुदनी दोनों पहले से ही मौजूदा नेटवर्क के माध्यम से वाया इटारसी से जुड़े हुए हैं और दोनों स्थानों के बीच दूरी में कोई महत्वपूर्ण कमी नहीं आती है. इसलिए केवल इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच नई रेल लाइन परियोजना पर कार्य प्रगति पर हैं. 

परियोजना से होने वाले लाभ 

1. इंदौर से मुंबई और दक्षिण भारत के यात्रा समय में कमी आएगी.  
2. भोपाल और इटारसी के व्यस्त मार्ग (घाट सेक्शन: बुदनी से बरखेड़ा) को बायपास कर बुधनी को इंदौर से सीधे जोड़ना.  
3. यह रेल लाइन बुधनी के मौजूदा यार्ड से शुरू होकर इंदौर के पास पश्चिम रेलवे के मांगलियागांव स्टेशन से जुड़ेगी.  
4. रेल लाइन सीहोर, देवास एवं इंदौर जिलों को जोड़ेगी.  
5. यह रेल लाइन नसरुल्लागंज, खातेगांव और कन्नौद जैसे कस्बों/गांवों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जहां वर्तमान में कोई रेल संपर्क नहीं है.  
6. औद्योगिक विकास, सामाजिक-आर्थिक, रोजगार सृजन और बेहतर परिवहन सुविधाओं के माध्यम से इस क्षेत्र का समग्र विकास होगा.

ये भी पढ़ें- विदिशा में युवती की आत्महत्या के बाद भारी तनाव, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील

ये भी पढ़ें- बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में यहां के किसान करेंगे मखाना की खेती, धान से दोगुना मुनाफा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com