विज्ञापन
3 years ago

MP Chhattisgarh News Highlights: मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंची कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पांच दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. राहुल आज रविवार को इस यात्रा से ब्रेक लेंगे और पटना जाएंगे. जहां इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेंगे। जबकि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सभी 17 प्रकोष्ठों का आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्मेलन होगा। जिसमें सीएम विष्णु देव साय 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे.   

बता दें कि राहुल गांधी कल देर शाम ग्वालियर में थे. रोड शो के बाद उन्होंने रात्रि विश्राम भी ग्वालियर में ही किया था. आज उनकी यात्रा आगे रवाना होकर शिवपुरी और गुना जाने वाली थी. ग्वालियर से निकलकर रास्ते में उन्हें अग्निवीरों  पूर्व सैनिकों से भेंट करने के बाद मोहना निकलना है. लेकिन यहीं से राहुल गांधी अपनी यात्रा में ब्रेक लेकर बिहार के पटना के लिए रवाना हो जाएंगे. वहां वे इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेंगे. चार मार्च को वे लौटकर फिर से अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के साथ यात्रा जॉइन कर आगे बढ़ाएंगे. इधर छत्तीसगढ़ में 5 मार्च को प्रत्याशी तय करने कांग्रेस की बड़ी बैठक  दिल्ली में होगी.  स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल यह बैठक लेंगी. इस बैठक में शामिल होने के लिए दीपक बैज, पूर्व CM भूपेश बघेल, चरणदास महंत दिल्ली जाएंगे.  

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com