Rahul Gandhi Bhopal Visit: राहुल गांधी और खरगे कल भोपाल में, India-US Trade Deal के खिलाफ महाचौपाल में होंगे शामिल, बढ़ेगा सियासी पारा

India-US Trade Deal के खिलाफ भोपाल में 24 फरवरी को किसान महाचौपाल होगी. इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi और कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge शामिल होंगे. दोनों नेता दोपहर 12 बजे के करीब राजधानी पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rahul Gandhi Bhopal Visit: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार 24 फरवरी 2026 को इंडो-यूएस ट्रेड डील (India-US Trade Deal) के खिलाफ किसान महाचौपाल होगी. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे. दोनों नेता मुख्य वक्ता के तौर पर किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे. राजधानी में कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी से प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता नजर आएगा.      

जानकारी के अनुसार, किसान महाचौपाल का आयोजन भोपाल जवाहर चौक पर होगा. इसके लिए यहां लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यहां दो बड़े डोम बनाए गए हैं, साथ ही मंच पर करीब 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है. 

एक बजे भोपाल पहुंचेगे राहुल गांधी 

महाचौपाल में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर करीब 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे. इसके बाद वे एक निजी होटल में रुकेंगे और पार्टी के बड़े नेताओं से चर्चा करेंगे. इसके बाद वे दोपहर दो बजे सभा को संबोधित करेंगे. 

खरगे राहुल गांधी से पहले आएंगे भोपाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पहले करीब 12 बजे भोपाल पहुंचेंगे. इसके बाद वे पार्टी नेताओं से मुलाकात कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. दोपहर करीब दो बजे सभा स्थल पर पहुंचेगे.   

Advertisement

'नौकरी' में 5 साल की छूट, अंतरिक्ष-फैशन का तड़का और ‘महतारी' का दम, राज्यपाल डेका के अभिभाषण की बड़ी बातें

बड़े नेता भी महाचौपाल में पहुंचेंगे

कांग्रेस का कहना है कि किसान महाचौपाल में करीब 50 हजार लोग शामिल होंगे. इसके अलावा कांग्रेस के बड़े नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पार्टी के सांसद-विधायक समेत प्रेदश के सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे. प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे.  

Advertisement

सीहोर के सेठ जुम्मालाल की कर्जदार ब्रिटिश सरकार, 109 साल पहले दिए 35 हजार, अब पोता करेगा वसूली; कौन है रूठिया परिवार?