Property Registry Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी (Property Registry) खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत आई है. मार्च माह में अब छुट्टी के दिनों में भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी. पंजीयन विभाग ने आय बढ़ाने और खरीदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था लागू की है. जारी आदेश के अनुसार 3 मार्च को होली के अवकाश को छोड़कर पूरे महीने के सभी शनिवार और रविवार को पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे. इन दिनों रजिस्ट्री उसी तरह दर्ज की जाएगी जैसे सामान्य कार्यदिवसों में की जाती है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में रजिस्ट्री का दबाव काफी बढ़ जाता है. ऐसे में अतिरिक्त कार्य दिवसों से लंबित प्रकरणों का समय पर निपटारा किया जा सकेगा.
Property Registry Madhya Pradesh: आदेश की कॉपी
1 अप्रैल से बदलेंगे प्रॉपर्टी के नए रेट Property Rate Changes New Guideline April 1
हर साल की तरह इस बार भी 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी के गाइडलाइन रेट बदले जाएंगे. अनुमान है कि इस बार दरों में वृद्धि हो सकती है. इसी आशंका के कारण मार्च में खरीद–फरोख्त में तेजी देखी जा रही है. बड़ी संख्या में खरीदार पुराने रेट पर ही रजिस्ट्री कराने की तैयारी में हैं. बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 31 मार्च तक विशेष व्यवस्था लागू रखने का निर्णय लिया है. इसके तहत शनिवार के साप्ताहिक अवकाश और रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे.
खरीदारों को मिलेगी बड़ी सहूलियत
यह फैसला उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो कार्यदिवसों में समय नहीं निकाल पाते थे. अब वे छुट्टी के दिनों में भी सहज रूप से अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकेंगे.
दस्तावेज पूरे रखें और समय पर स्लॉट बुक करें Registry Slot Booking
पंजीयन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय रहते स्लॉट बुक कराएं, ताकि रजिस्ट्री प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके.
यह भी पढ़ें : MP Bhulekh Portal: मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल जीआईएस 2.0 लॉन्च; जानिए नये वर्जन मिलेगी क्या सुविधाएं
यह भी पढ़ें : MP में लॉन्च हुआ जमीन खरीदी-बिक्री का नया पोर्टल, हांगकांग में बैठे-बैठे इस शख्स ने कराई रजिस्ट्री
यह भी पढ़ें : Dantewada: देशी चिकन की जगह बॉयलर मुर्गा परोसा, अधिकारी पर बदतमीज़ी का आरोप; शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी
यह भी पढ़ें : Salary Vivad: 9 महीने से मानदेय बंद, 6 महीने से वेतन नहीं; रामनगर में कर्मचारी नाराज़, आशा कार्यकर्ता का धरना