विज्ञापन
Story ProgressBack

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024: MP के अवनीश और CG के अरमान को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024: 22 जनवरी, 2024 को विज्ञान भवन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन 19 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2024 से सम्मानित करेंगी. जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे.

Read Time: 3 min
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024: MP के अवनीश और CG के अरमान को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024 announced: असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) या पीएमआरबीपी (PMRBP) प्रदान किया जाता है. राष्ट्रीय स्तर पर ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं. विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका प्रदान की जाती है. इस बार प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से 19 बच्‍चों का चयन किया गया है जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से एक-एक बच्चे का चयन किया गया है.

कब और कहा प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार?

22 जनवरी, 2024 को विज्ञान भवन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President of India Droupadi Murmu) इन 19 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2024 से सम्मानित करेंगी. जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister, Shri Narendra Modi) 23 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे. वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी (Minister of Women & Child Development Smriti Zubin Irani) 24 जनवरी, 2023 को राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और उन्हें उनकी संबंधित श्रेणियों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए बधाई देंगी.

कहां और किस क्षेत्र में चुने गए हैं विजेता?

जिन 19 बच्‍चों का चयन किया गया है उनमें से कला और संस्‍कृति के क्षेत्र में 7 को, वीरता के क्षेत्र में 1, नवाचार के क्षेत्र में 1, विज्ञान और प्रौद्यगिकी के क्षेत्र में 1, समाज सेवा के क्षेत्र में 4 और खेल के क्षेत्र में 5 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं. पुरस्कार विजेताओं में 2 आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 9 लड़के और 10 लड़कियां हैं.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024 की लिस्ट ये रही

क्र. सं.

नाम

राज्य

वर्ग

आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत)

महाराष्ट्र

वीरता

अनुष्का पाठक

उत्तर प्रदेश

कला एवं संस्कृति

अरिजीत बनर्जी

पश्चिम बंगाल

कला एवं संस्कृति

अरमान उबरानी

छत्तीसगढ़

कला एवं संस्कृति

हेतवी कांतिभाई खिमसूरिया

गुजरात

कला एवं संस्कृति

इशफाक हामिद

जम्मू एवं कश्मीर

कला एवं संस्कृति

एमडी हुसैन

बिहार

कला एवं संस्कृति

पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया

तेलंगाना

कला एवं संस्कृति

सुहानी चौहान

दिल्ली

नवाचार

आर्यन सिंह

राजस्थान

विज्ञान प्रौद्योगिकी

अवनीश तिवारी

मध्य प्रदेश

सामाजिक सेवा

गरिमा

हरियाणा

सामाजिक सेवा

ज्योत्सना अख्तर

त्रिपुरा

सामाजिक सेवा

संयम मजूमदार

असम

सामाजिक सेवा

आदित्य यादव

उत्तर प्रदेश

खेल

चार्वी ए

कर्नाटक

खेल

जेसिका नेयी सरिंग

अरुणाचल प्रदेश

खेल

लिन्थोई चनांबम

मणिपुर

खेल

आर सूर्य प्रसाद

आंध्र प्रदेश

खेल

मध्य प्रदेश के अवनीश तिवारी को सामाजिक सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाएगा वहीं छत्तीसगढ़ के अरमान उबरानी को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानिम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close