पराई महिला के साथ धूम रहे वर्दीधारी को महिला के पति ने पकड़ा, फिर सड़क पर धून दिया-वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मारपीट की घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

जबलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पराई महिला के साथ घूम रहे एक पुलिसकर्मी की बीच सड़क पिटाई कर दी गई. यह घटना ओमती थाना क्षेत्र के सिविक सेंटर इलाके की बताई जा रही है. घटना के दौरान महिला के पति और उसके भाई ने पुलिस जवान को पकड़कर जमकर मारपीट की, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी एक महिला के साथ ऑटो में घूम रहा था. इसी दौरान महिला के पति और उसके भाई की नजर उन पर पड़ गई. दोनों ने ओमती क्षेत्र से ऑटो का पीछा किया और समदड़िया मॉल के बाहर उन्हें रोक लिया. इसके बाद गुस्से में आकर दोनों ने पुलिस जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी.

वीडियो हुआ वायरल

मारपीट की घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है.

पति और साला हिरासत में

घटना के बाद दोनों पक्ष ओमती थाने पहुंचे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले महिला के पति और उसके भाई को थाने में बैठा लिया है. फिलहाल, मामले को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़े- ‘महाराज आते हैं, तभी क्यों आते हैं आप?' सवाल सुनते ही कैमरे पर गरज पड़े प्रभारी मंत्री सिलावट

ओमती थाना के एसआई श्रीराम सनोडिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था, निजी संबंधों और पुलिसकर्मियों की आचरण संबंधी जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Topics mentioned in this article