Fly Ola की 'उड़ान' सेवा की पीएम मोदी ने की शुरुआत, सबसे पहले इन 7 महिलाओं ने की आसमान की सैर

Satna Airport News: सतना एयरपोर्ट से हवाई सेवा भोपाल, इंदौर और सिंगरौली के लिए उपलब्ध रहेगी. यह सेवा प्रत्येक सप्ताह 6 दिन प्रदान की जाएगी. कंपनी की ओर से उड़ान का समय भी निर्धारित कर दिया गया है. तय शेड्यूल के मुताबिक बुधवार को वीक ऑफ रहेगा यानी इस दिन यहां से कोई विमान उड़ान नहीं भरेगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Fly Ola  Service in Satna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PN Narendra Modi) ने वर्चुअल माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( Airport Authority of India) के सतना एयरपोर्ट (Satna Airport) की शनिवार को औपचारिक शुरुआत की. भोपाल (Bhopal) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सतना और दतिया की हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई. 

इसके साथ ही सतना एयरपोर्ट से बोर्डिंग पास प्राप्त करने वाली सात महिलाओं ने उड़ान भरी. नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए जनजातीय वर्ग की सात महिलाओं को बोर्डिंग पास प्रदान किए गए. इसके बाद जेट सेवा एविएशन की पायलट मोहिंदर कौर ने सभी महिलाओं को 'फ्लाईओला' कंपनी के प्लेन में बैठाया. जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाई, वैसे ही सात महिलाओं ने पायलट के साथ टेक ऑफ किया. सतना शहर की सीमा में चक्कर लगाने के बाद विमान हवाई पट्टी में लैंड किया.

Advertisement

महिलाओं ने जताई खुशी

बोर्डिंग पास मिलने के बाद सबसे पहले उड़ान भरने वाली सात महिलाओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से जिस प्रकार से हम सबको महत्व दिया गया है. वह काफी सराहनीय है. यह नारी सशक्तिकरण का एक अहम संदेश है. हम लोग इससे बेहद खुश हैं. 

Photo Credit: Gyan Shukla

सप्ताह में 6 दिन मिलेगी हवाई सेवा

सतना से भोपाल का किराया ₹3500 और  इंदौर का किराया 5400 रुपये तय किया गया है. 'फ्लाईओला' कंपनी के सीईओ आरएस सहगल ने बताया कि अब कंपनी की उड़ान नियमित होगी.

सतना एयरपोर्ट से हवाई सेवा भोपाल, इंदौर और सिंगरौली के लिए उपलब्ध रहेगी. यह सेवा प्रत्येक सप्ताह 6 दिन प्रदान की जाएगी. कंपनी की ओर से उड़ान का समय भी निर्धारित कर दिया गया है. तय शेड्यूल के मुताबिक बुधवार को वीक ऑफ रहेगा यानी इस दिन यहां से कोई विमान उड़ान नहीं भरेगी. 

सतना हवाई अड्डा.
Photo Credit: Gyan Shukla

हवाई मानचित्र पर जुड़ा सतना का नाम

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से निर्मित सतना हवाई अड्डे का शनिवार को उद्घाटित हो गया. इसके साथ ही सतना जिले का नाम हवाई सेवा से जुड़े जिलों में रेखांकित हो गया है. 

उद्योगपतियों में उत्साह

सतना से सप्ताह में छह दिन हवाई सेवा चालू होने से उद्योग जगत से जुड़े लोगों में खासा उत्साह है. उद्योगपति पवनजीत अहलूवालिया ने कहा कि यह सुविधा उपलब्ध होने से सभी को आसानी होगी. अब वक्त जाया किए बिना आसानी से यात्रा हो सकेगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सम्मान से डॉ. जयमती कश्यप को किया सम्मानित, जानें कैसे बनी समाज सेवा की मिसाल 
 

जाने क्या है फ्लाई ओला

आपको बता दें कि "फ्लाई ओला" एक भारतीय विमानन कंपनी है, जो निजी जेट और हेलिकॉप्टर चार्टर सेवा प्रदान करती है. यह कंपनी, जेट सर्व एविएशन की एक इकाई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- Satna के कांग्रेस नेता ने भोपाल में किया सुसाइड, होटल में पी ली कीटनाशक !

Topics mentioned in this article