Petrol-Diesel Prices Hike: उज्जैन में 111 तो भोपाल में 110 रुपये के पार पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा रेट

Petrol and Diesel Prices Hike: मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तेल कंपनियों ने 19 मई को नए रेट जारी कर दिए हैं. यहां जानते हैं ताजा दाम

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Petrol and Diesel Prices Hike in MP: मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार, 19 मई से पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गए हैं. महज 5 दिन के भीतर ईंधन की कीमतों में दूसरी बार इजाफा हुआ है. इससे पहले 15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

नई कीमतों के बाद भोपाल में पेट्रोल 110.76 रुपये और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. इंदौर में पेट्रोल 110.79 रुपये, ग्वालियर में 110.69 रुपये और उज्जैन में 111.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल के दाम भी सभी बड़े शहरों में बढ़ गए हैं.

Advertisement

अब हर चीज पर पड़ेगा असर

लोगों का कहना है कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से फर्क पड़ता है, जब क्रूड ऑयल सस्ता होता है तो पेट्रोल डीजल की कीमतें कम नहीं होती हैं, लेकिन जैसे ही बढ़ता है तो पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने लगते हैं. इसके बाद मालभाड़ा, सब्जियां, खेती और वाहनों का किराया बढ़ने की संभावना है. ईंधन की बढ़ती कीमतें सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेंगी.

वाहनों का बढ़ेगा किराया!

ईंधन महंगा होने का सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखाई देगा. ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन और अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं. मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ने से बाजार में वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा. बस, ऑटो और स्कूल वाहनों का किराया बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा खेती-किसानी पर भी इसका असर पड़ेगा. जिसका असर आने वाले समय में अनाज और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है. 

ये भी पढ़ें: Success Story: कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए अधिकारी; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी

Topics mentioned in this article