गहरी नींद में सो रहा था परिवार, तभी घर में लग गई भीषण आग; पालतू कुत्ते ने नॉक कर बचाई सभी की जान

Gwalior House Fire: आग लगने के समय पूरा परिवार गहरी नींद में था. कूलर-AC की आवाज से किसी को भनक भी नहीं लगी थी. नीचे आग भड़क चुकी थी और घर धुएं से भर गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पालतू कुत्ते के साथ मालिक.

तेरी मेहरवानियां फिल्म में जैकी श्रॉफ का पालतू डॉग के बुद्धिमानी, वीरता और वफादारी के सीन तो याद होंगे, लेकिन फिल्म से इतर ग्वालियर में एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को इतनी बड़ी घटना से बचा लिया जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. देर रात जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था और घर में आग लग गई, तब उनके पालतू कुत्ते ने गेट पर तब तक नॉक करना जारी रखा जब तक वे जाग नहीं गए. परिवार ने दरवाजा गेट खोलकर देखा तो होश उड़ गए. नीचे भीषण आग लगी थी और पूरा घर धुएं के गुबार से भरा हुआ था. पालतू डॉग टाइगर की सतर्कता से घर का सामान जलने से बच गया, साथ ही परिवार के लोग भी सुरक्षित बच गए. पूरा परिवार अपने टाइगर की सजगता और वफादारी से भावुक होकर थैंक्यू बोल रहा है.

घटना ग्वालियर के कम्पू इलाके में स्थित जवाहर कॉलोनी कॉलोनी की है. आधी रात हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, लेकिन परिवार को इसकी भनक तक नहीं थी. ऐसे में टाइगर ने खतरे को भांपते हुए सभी को जगाया और बड़ा हादसा टल गया. यह घटना वफादारी और समझदारी की मिसाल बन गई है बल्कि पूरे शहर में चर्चा का विषय भी बनी हुई है.

Advertisement

बहन के दरवाजे को करता रहा नॉक

डॉग मालिक अमर राठौर बताते हैं कि घटना रात दो से तीन बजे के बीच की है. सभी लोग इस समय गहरी नींद में सो रहे थे. गर्मी ज्यादा होने के करण घर में कूलर एसी भी चल रहे हैं, जिनकी तेज आवाज भी थी. आग को देख पालतू कुत्ते ने बहन के कमरे के गेट पर काफी देर तक पंजे से नॉक किया और तेज आवाज में भौंकना भी जारी रखा था.

पहले तो लगा कि किसी पर भौंक रहा है...

पहले तो बहन ने समझा किसी को देखकर भौंक रहा है, लेकिन जब वह लगातार नॉक करते हुए भौंकता रहा तो उन्हें लगा कि कोई तो बात है. उन्होंने जैसे ही गेट खोला देखा घर में धुआं ही धुआं भरा था. टाइगर उन्हें लेकर नीचे तक गया, जहां भीषण आग लगी थी. आवाज सुनकर बड़े भाई भी उठकर आ गए और उन्होंने धैर्य का परिचय देते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए.

अमन का कहना है कि सबसे बड़ी चिंता की बात ये थी कि नीचे ही उनकी ईवी कार भी चार्ज हो रही थी. अगर आग वहां तक फैल जाती तो घटना विस्फोटक रूप ले सकती थी, लेकिन हमारे पालतू डॉग की वफादारी और सजगता के चलते हम लोग समय पर जाग गए और आग पर काबू पर पा लिया और जान बच गई.

ये भी पढ़ें- सिंधिया के स्वागत में अफरा तफरी, कार्यकर्ताओं के पैरों तले दब गई मासूम बच्ची; पिता बोले- 'वो रोती-चिल्लाती...'

Advertisement
Topics mentioned in this article