विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2025

पद्मश्री से सम्मानित सुभ्रत राय पत्नी के साथ अस्पतालों के काटते रहे चक्कर, नहीं मिला रेबीज का इंजेक्शन

धार जिले में प्रभारी सीएमओ के भरोसे चल रहे स्वास्थ्य विभाग की दुर्दशा का एक शर्मनाक मामला सामने आया. पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर सुभ्रत राय की पत्नी को कुत्ते ने काट लिया, रेबीज के इंजेक्शन के लिए वो अस्पतालों के चक्कर काटते रहे, लेकिन कहीं भी इंजेक्शन नहीं मिला.

पद्मश्री से सम्मानित सुभ्रत राय पत्नी के साथ अस्पतालों के काटते रहे चक्कर, नहीं मिला रेबीज का इंजेक्शन

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर्यटन स्थल घूमने आए पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर सुभ्रत राय (Padma Shri Awardee Dr Subhrata Rai) की पत्नी को कुत्ते ने काट लिया. रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए वे घंटों तक अस्पतालों के चक्कर काटते रहे, लेकिन कहीं भी सही इलाज नहीं मिल पाया.

धार जिले के मांडू घूमने आए पद्मश्री डॉक्टर सुभ्रत राय की पत्नी को शनिवार को कुत्ते ने काट (Dog Bite) लिया. इसके बाद वे तुरंत मांडू के अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही रेबीज का इंजेक्शन (Rabies Injection) था. मजबूरी में उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा. मामला तब और गंभीर हो गया जब सामने आया कि रेबीज इंजेक्शन की भारी कमी है. प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र में भी यह इंजेक्शन नहीं मिल रहा. प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे इस एक घटना से सवालों के घेरे में आ गए.

तो आम लोगों का क्या होगा?

अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है तो आम लोगों के क्या हालात होंगे. मामला पद्मश्री डॉ राय से जुड़ा होने के कारण सूचना प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच गई. इसके बाद तत्काल मांडू उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ चांदनी डाबरोलिया को लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया.

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया मांडू के सरकारी अस्पताल में मांडू भ्रमण पर आए पद्मश्री को उपचार नहीं मिल पाया. समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी सामने आई, जिसके बाद इंदौर से आए जांच दल ने जांच की रिपोर्ट तैयार की. इसमें बताया कि अस्पताल में तैनात अस्पताल की प्रभारी की लापरवाही सामने आई और उन पर कार्रवाई की गई. सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसी घटना फिर से नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- होम ट्यूटर ने महिला से कई बार किया दुष्कर्म, घर पर बच्चों को पढ़ाने आता था आरोपी; वायरल किए आपत्तिजनक VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com