जैन समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, आधी रात को कोतवाली थाने का घेराव

Madhya Pradesh News: जबलपुर जिले में जैन समाज को लेकर कथित वायरल ऑडियो को लेकर मामला गरमा गया है. लोगों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक कथित वायरल ऑडियो क्लिप ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है. आरोप है कि इस ऑडियो में भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राजपूत और एक महिला संगठन की पदाधिकारी जागृति शुक्ला के बीच जैन समाज को लेकर अभद्र भाषा एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. इस वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद से समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली और देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण हो गई. जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाने के सामने एकत्रित हो गए. गुस्साए समाजजनों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस से मांग की कि दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए. इस दौरान थाने का घेराव और चक्का जाम जैसी स्थिति भी बनी रही.

Advertisement

'फर्जी आवाज बनाकर शेयर किया ऑडियो'

हालांकि इस वायरल ऑडियो की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राजपूत ने मामले में पुलिस को शिकायत सौंपी है. उनका कहना है कि उनकी फर्जी आवाज बनाकर यह ऑडियो तैयार किया गया है. उन्होंने इस ऑडियो की तकनीकी जांच करवाकर सच्चाई सामने लाने और फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जैन समाज ने बताई राजनीतिक साजिश

उधर जैन समाज के लोगों का आरोप है कि यह सिर्फ एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश है, जो समाज की छवि धूमिल करने और वोट बैंक की राजनीति के तहत की गई है. समाजजनों ने स्पष्ट कहा कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों.

ये भी पढ़ें- सुसाइड मामले में नया मोड़, SP ऑफिस पहुंचा परिवार; बेटी के लव मैरिज करने पर पिता ने मारी थी खुद को गोली

पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही. आखिरकार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Advertisement

फिलहाल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय बनी हुई है और पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से इस वायरल क्लिप की गहराई से जांच करने में जुटी है. उधर, शहर में इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें- BJP नेता के बेटे से मारपीट करने पर दो पुलिस वालों पर गिरी गाज, शराब के नशे में उठाया था हाथ

Advertisement

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.