मध्‍य प्रदेश में नर्स दीपश‍िखा की गोली मारकर हत्या, शाहगढ़ CHC के दरवाजे पर क‍िसने की फायर‍िंग?

Nurse Deepshikha Chadhar Sagar MP: सागर जिले के शाहगढ़ CHC के गेट पर स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Nurse Deepshikha Chadhar Sagar MP:  मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला स्टाफ नर्स की बुधवार रात करीब 8.30 बजे अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

एमपी के सागर अस्‍पताल में मृतका की पहचान दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है. वह शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं.

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय दीपशिखा चढ़ार जब स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर मौजूद थीं, तभी अज्ञात आरोपी ने अचानक उन पर गोली चला दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस जांच और कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जांच जारी है. 

वारदाता को अंजाम देने का शक जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र का रहने वाले युवक पर है. आरोपी शाहगढ़ में अपने दोस्त के साथ रहता था. नर्स दीपशिखा भी इसी क्षेत्र में बीते करीब दो साल से रह रही थी. दोनों एक दूसरे से परिचित थे. संभवतया यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है, मगर वास्‍तव‍िकता पुल‍िस जांच में ही सामने आ सकेगी.

मीड‍िया की खबरों में दावा क‍िया जा रहा है क‍ि आरोपी युवक नर्स दीपश‍िक्षा पर शादी को लेकर दबाव डाल रहा था. मना करने पर उसने नर्स पर तीन गोल‍ियां चलाईं, ज‍िनमें एक गोली पीठ पर लगने से दीपश‍िखा की मौके पर ही मौत हो गई. 

Advertisement