पढ़ाई के लिए पहाड़ों में नेटवर्क तलाश रहे छात्र, डिजिटल भारत की खुली पोल

Mobile Network: पर्यटन ग्राम उमर गोहान प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों के बीच बसा हुआ है, लेकिन यहां आज तक किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क ठीक से उपलब्ध नहीं हो सका है. लिहाजा, गांव के छात्र-छात्राएं पढ़ाई से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने, ऑनलाइन पढ़ाई करने या जरूरी शैक्षणिक सामग्री डाउनलोड करने के लिए कई किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ों की ओर जाना पड़ता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Weak Mobile Network: आज के आधुनिक युग में भी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़की का पर्यटन ग्राम उमरगोहान मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है. डिजिटल युग में जहां शिक्षा और जानकारी का बड़ा माध्यम इंटरनेट बन चुका है. वहीं, इस गांव के छात्र पढ़ाई के लिए जंगल और पहाड़ों में नेटवर्क ढूंढने को मजबूर हैं. नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आपको बता दें कि पर्यटन ग्राम उमर गोहान प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों के बीच बसा हुआ है, लेकिन यहां आज तक किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क ठीक से उपलब्ध नहीं हो सका है. लिहाजा, गांव के छात्र-छात्राएं पढ़ाई से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने, ऑनलाइन पढ़ाई करने या जरूरी शैक्षणिक सामग्री डाउनलोड करने के लिए कई किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ों की ओर जाना पड़ता है. कई बार घंटों इंतजार के बाद ही थोड़ा बहुत नेटवर्क मिल पाता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

यह भी पढ़ें- झेंडा उत्सव में दिखा गजब का नजारा, महिलाओं ने पुरुषों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखने उमड़ी भीड़

ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क की कमी के कारण न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि शासन की कई ऑनलाइन योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत होती है. पर्यटन ग्राम होने के बावजूद यहां बुनियादी डिजिटल सुविधाओं का अभाव है. ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में मोबाइल टावर लगाकर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो, साथ ही किसी विषम परिस्थिति में जल्द से जल्द संपर्क सुविधा मिल सके.

यह भी पढ़ें- शादी के बाद प्रेमिका ने तलाश लिया दूसरा माशूक, 6 महीने बाद हुआ लव मैरिज का द इंड