MP News: पड़ोसी ने नहाते वक्त महिला का बना लिया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैक मेल कर इन वारदातों को दिया अंजाम

Blackmailing and Rape: महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन जब वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी, उसी दौरान आरोपी युवक ने बाथरूम की खिड़की से उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीड़ित महिला ने एसपी से की शिकायत (एआई जेनरेटेड फोटो)
AI Generated

Blackmailing and Rape Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म करने और गहने हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं. अब इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़ित महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ मोती नगर क्षेत्र में रहती है. महिला का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक की पत्नी से उसकी अच्छी दोस्ती थी. पास-पास घर होने के कारण दोनों परिवारों के बीच आपसी मेलजोल बना रहता था. इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया.

Advertisement

बाथरूम में नहाते समय बनाया वीडियो

महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन जब वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी, उसी दौरान आरोपी युवक ने बाथरूम की खिड़की से उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

धमकी देकर बार-बार किया दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी का डर दिखाकर उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया. वह अक्सर उस समय घर में घुस आता था, जब महिला अकेली होती थी तो डर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था. इस दौरान लंबे समय तक बदनामी के डर से महिला चुप रही.

दबाव बनाकर हड़पे गहने

महिला ने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे सोने के जेवर भी ले लिए. युवक ने पैसों की जरूरत बताकर गहने उधार लिए और बाद में लौटाने का वादा किया, लेकिन जब महिला ने अपने गहने वापस मांगे, तो उसने साफ इंकार कर दिया.

विरोध करने पर की मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी का विरोध किया और अपने गहने वापस मांगने की कोशिश की, तो युवक ने उसके साथ मारपीट की. लगातार हो रहे शोषण और मानसिक दबाव से परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस की शरण ली.

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी

महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर की है. इस संबंध में मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत का कहना है कि महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार, कहा- हाईकोर्ट में ही होगा फैसला

यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. खासतौर पर पड़ोस जैसे भरोसेमंद रिश्तों में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं. बाथरूम जैसे निजी स्थान में वीडियो बनाना, न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह महिला की गरिमा का भी गंभीर उल्लंघन है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- दतिया बैंक घोटाला: फैसले से पहले कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती हिरासत में, 25 साल पुराना है मामला

Topics mentioned in this article