मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) जिले के मांगरोल चक गांव में छेड़छाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर कथित तौर पर सरेआम सजा दी. जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की रात मदन बंजारा नामक युवक नशे की हालत में एक विधवा महिला के घर में घुस गया. आरोप है कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. महिला की चीख सुनकर उसका बेटा जाग गया और मां-बेटे ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया.
महिला का आरोप
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे जबरन अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ रहना चाहती है.
गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर मारपीट की. उसके बाल, मूंछें और भौंहें काट दी गईं. वहीं जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. हालांकि इस मामले में 21 अप्रैल शाम को पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
वीडियो वायरल
इस घटना से जुड़ा वीडियो भी अब सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी नशे की हालत में गाली गलौज करता हुआ दिखाई दे रहा है. साथ ही उसके आधे सिर के बाल, एक तरफ कि भोह और मूंछ को मुंड दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 'तुम्हारे पति पर घोर संकट...', तांत्रिक का शिकार बनीं महिलाओं ने सौंप दिए अपने जेवर, पकड़ा गया महाठग