विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

एनडीटीवी की खबर का असर: जिला कोषालय अधिकारी की गाड़ी से उतरी ‘लाल बत्ती’, कलेक्ट्रेट पार्किंग में हुई कार्रवाई

एनडीटीवी की खबर का असर छतरपुर में साफ दिखा, जहाँ जिला प्रशासन ने अवैध रूप से लगी लाल बत्तियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी. कलेक्ट्रेट पार्किंग में जिला कोषालय अधिकारी की निजी गाड़ी से नियम विरुद्ध लगी लाल बत्ती हटाई.

एनडीटीवी की खबर का असर: जिला कोषालय अधिकारी की गाड़ी से उतरी ‘लाल बत्ती’, कलेक्ट्रेट पार्किंग में हुई कार्रवाई

Government vehicle rule violation: एनडीटीवी पर प्रसारित खबर का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है. जिला प्रशासन ने अवैध रूप से वाहनों पर बत्ती और सायरन लगाने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बुधवार को जिला कोषालय अधिकारी (DTO) विनोद श्रीवास्तव की निजी गाड़ी से लाल बत्ती हटाई गई, जिससे कलेक्टर कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.

कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में कार्रवाई

एसडीएम, तहसीलदार और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कोषालय अधिकारी की गाड़ी पर नियमों के विरुद्ध लाल बत्ती लगी हुई थी. टीम ने बिना देर किए कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से बत्ती हटवा दी.

अधिकारी की सफाई: मुझे मिसगाइड किया गया 

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कोषालय अधिकारी विनोद श्रीवास्तव ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि मुझे नियमों की सही जानकारी नहीं थी. किसी ने गलत जानकारी देकर मुझे मिसगाइड किया था, इसी वजह से गाड़ी पर बत्ती लगवा ली. 

नियम स्पष्ट, प्रशासन सख्त

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि केवल निर्धारित संवैधानिक पदों पर आसीन अधिकारी ही विशेष परिस्थितियों में सांकेतिक बत्ती का उपयोग कर सकते हैं. जिला कोषालय अधिकारी का पद इस श्रेणी में शामिल नहीं है. आरटीओ विभाग के अनुसार यह कार्रवाई वीआईपी कल्चर पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे नियमित जांच अभियान का हिस्सा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com