Queue At Petrol Pump: ईरान-इजरायल युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की अफवाह से पंपों पर लगी लंबी लाइनें

Long Queues At Petrol Pumps; अफवाह का असर था कि सुबह से ही कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल लेने वालों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई. कई पेट्रोल पंपों पर किसानों को भी डीजल खरीदने के लिए लाइन खड़ा पाया गया. अफवाह का दुष्परिणाम ही कहेंगे कि कई पंपों पर डीजल की शॉर्टेज हो गई, क्योंकि लोग आम जरूरत से अधिक डीजल अपनी गाड़ियों में भरवा रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LONG QUEUES SEEN AT PETROL PUMPS AFTER DIESEL CRISIS RUMOR

Diesel Crisis Rumors: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में गुरुवार को उस समय अफरातफरी का माहौल देखने को मिला जब मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के असर से ईंधन खत्म होने की अफवाह फैल गई. अफवाह का असर था कि लोग अपनी गाड़ियों को लेकर पेट्रोल टंकी तक पहुंच गए. बाद में खबर अफवाह निकली, लेकिन इस वाक्ये ने तेल की कमी से होने वाली जमीनी सच्चाई को सतह पर ला दिया. 

अफवाह का असर था कि सुबह से ही कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल लेने वालों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई. कई पेट्रोल पंपों पर किसानों को भी डीजल खरीदने के लिए लाइन खड़ा पाया गया. अफवाह का दुष्परिणाम ही कहेंगे कि कई पंपों पर डीजल की शॉर्टेज हो गई, क्योंकि लोग आम जरूरत से अधिक डीजल अपनी गाड़ियों में भरवा रहे थे.

ये भी पढ़ें-सुरक्षित भारत लौटी अल्बानिया में फंसी MP की महिला पहलवान, वीडियो कॉल पर पिता ने सीएम मोहन का जताया आभार

नर्मदापुरम जिले में सुबह कई पेट्रोल पंपों पर देखी गईं लंबी-लंबी लाइनें

रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह नर्मदापुरम जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइने लगी देखी गईं. बाजार में तेल की कमी होने की फैली अफवाह के लिए ईरान और इजरायल के युद्ध का असर बताया गया था. जंगल में आग की तरह फैली अफवाह ने त्रासदी में घी का काम किया और लोग अपनी-अपनी वाहन लेकर नजदीकी पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे. फिर क्या था पेट्रोल टंकी पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं.

पूरे दिन खचाखच भरे रहे पेट्रोल पंप

एशियाई देशों में ज्यादातर पेट्रोल-डीजल का आयात खाड़ी देशों से होता है

गौरतलब है खाड़ी देशों से ज्यादातर तेलों का आयात एशियाई देशों में होता है. लोगों समझते हैं कि युद्ध के असर से खाड़ी देशों से तेलों निर्यात प्रभावित हो सकता है. रही सही कसर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के खत्म हो रहे स्टॉक के अफवाह ने कर दिया, जिसके चलते कई पेट्रोल पंपों पर देखते ही देखते पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी लंबी लाइनें लग गईं. पेट्रोल की टंकियो पर भारी संख्या में बाइक लेकर लोग पेट्रोल भरवाने पहुंच गए.

ये भी पढ़ें-इलाज में बीमार की खत्म हुई जमा-पूंजी, डायलिसिस पर जिंदा मुकेश ने अब प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पेट्रोल टंकी पर लगी बाइक चालकों की लंबी लाइन

ईरान- इजरायल युद्ध ने बुरहानपुर के केला निर्यातक किसानों की बढ़ाई चिंता

उल्लेखनीय है ईरान-इजरायल युद्ध का असर है कि खाड़ी देशों में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से जाने वाले केले के निर्यात पर ब्रेक लग गया है. माना जा रहा है कि अगर ईरान और इजरायल के बीच युद्ध अधिक खिंचता है तो बुरहानपुर के केला निर्यातक किसानों की चिंताएं बढ़ सकती है. केला का निर्यात नहीं होने से किसानों और निर्यात कर्ताओं को 500 से 700 प्रति क्विंटल का नुकसान होगा. परेशान किसानों ने सरकार से मदद की गुहार की है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-Viral Video: होली से पहले पानी वाले गुब्बारे ने किया अंदर...राह चलते लोगों पर फेंक रहे थे युवक