ट्रक से टकराने के बाद रेलिंग में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल 

Narmadapuram Crime News: देहात थाना पुलिस के अनुसार, कार सवार युवक मुलताई से भोपाल की ओर जा रहे थे. निटाया गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई और फिर रेलिंग में घुस गई. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जो बैतूल और नागपुर के रहने वाले थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Narmadapuram Car Accident: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में नेशनल हाईवे-46 पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा सुबह करीब 4 बजे ग्राम निटाया के पास हुआ. जहां, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई और फिर दूसरी ओर बनी रेलिंग में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया.  .

देहात थाना पुलिस के एएसआई दीपक पाराशर ने बताया कि कार सवार युवक मुलताई से भोपाल की ओर जा रहे थे. निटाया गांव के पास कार पीछे से सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई. इसके बाद डिवाइडर पार करते हुए रेलिंग में जा घुसी. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

Video: ब्रेक लगाने पर घिसटा... ट्रक से टकराया ट्रेलर, नेशनल हाईवे पर पलटा, CCTV में कैद हुआ हादसा 

मृतक बैतूल और नागपुर के रहने वाले 

मृतकों की पहचान मुलताई (बैतूल) के ग्राम मासौद निवासी ज्ञान सिंह ठाकुर और हिंगनघाट (नागपुर) के ग्राम वर्धा निवासी विशाल वाडगुरे के रूप में हुई है. वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल है. 

शादी के बाद दूल्हे-दुल्हन से बदसलूकी, परिवार पर हमला, शराब के लिए पड़ोसियों ने काटा हंगामा; सामान-नगदी ले गए

पुलिस ने शुरू की जांच 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल नर्मदापुरम भेजा, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. जबकि, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है. पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

14 साल की छात्रा को 27 बर्ष के युवक ने फंसाया, कई बार संबंध बनाए, साथ रहने की जिद की तो मार डाला, ऐसे रची साजिश   

Advertisement