2 years ago
MPCG News: मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी आर्टिकल 370 (Article 370) को टैक्स फ्री कर दिया गया है. इस बात की घोषणा मैग्नेटो मॉल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo sai) ने की है. यह फिल्म जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर केंद्रित है. सीएम शुक्रवार की रात को अपनी पत्नी कौशल्या और मंत्रिमंडल के साथ यह फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे.